बैंगलुरु। बैंगलुरु मुख्यालय वाली Integrated Steel Manufacturer कंपनी ए-वन स्टील्स इंडिया लिमिटेड (ए.एस.आई.एल.) ने घोषणा की है कि कंपनी का Initial Public Offering (IPO) गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को Subscription के लिए खुलेगा। Anchor Investors के लिए Bid की तारीख बुधवार, 23 सितंबर 2026 है, और Bid/Offer सोमवार, 28 सितंबर 2026 को खत्म होगा। कंपनी को Equity Shares के Fresh Issue के जरिए 35,500 लाख रुपए प्राप्त होंगे और कंपनी का इरादा BSE व NSE Platform पर Listed होना है।
Offer के लिए Price Band 385-405 रुपए प्रति Share तय किया गया है, और कम से कम 37 Equity Shares (10 रुपए Face Value के Equity Shares और उसके बाद 37 के Multiple) के लिए Bid लगाई जा सकती है। PL Capital Markets Private Limited व Khambatta Securities Limited इस IPO के Book Running Lead Managers हैं, और Bigshare Services Private Limited Offer की Registrar है।
इस IPO में कंपनी द्वारा 10 रुपए Face Value वाले Equity Shares का Fresh Issue, कुल 35,500 लाख रुपए तक का Issue और कंपनी के Promoters श्री संदीप कुमार, श्री सुनील जालान और श्री कृष्ण कुमार जालान द्वारा Book-Building के जरिए 10 रुपए Face Value वाले Equity Shares का Offer for Sale (कुल 5,000 लाख रुपए तक का Issue) शामिल है। Price Band (Cap Price) के ऊपरी छोर पर, (1) Qualified Institutional Buyers (QIB) के लिए 49,75,308 से ज्यादा Equity Shares आवंटित नहीं किए गए, जिनमें से Book Running Lead Managers के साथ सलाह-मशविरा करके, 10 रुपए Face Value वाले 29,85,185 Equity Shares Anchor Investors के लिए आवंटित किए गए हैं, (2) 10 रुपए Face Value के कम से कम 14,92,593 Equity Shares Non-Institutional Bidders (NIB) के लिए आवंटित किए गए हैं और (3) 10 रुपए Face Value वाले कम से कम 34,82,716 Equity Shares Retail Individual Bidders (RIB) के लिए आवंटित किए गए हैं। इस Offer में Eligible Employees (Employee Reservation) द्वारा खरीदने के लिए 10 रुपए Face Value वाले 49,382 Equity Shares तक का Reservation शामिल है। Employee Reservation Category के तहत Bid लगाने वाले Eligible Employees को हर Equity Share पर 38 रुपए का Discount दिया जा रहा है।
Red Herring Prospectus के अनुसार, ए.एस.आई.एल. का प्रस्ताव है कि Offer से मिले 25,000 लाख रुपए का इस्तेमाल कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया Borrowings के एक भाग के Pre-payment या Partial Repayment के लिए किया जाएगा और बाकी धन का इस्तेमाल General Corporate Purposes तथा IPO के खर्चों के लिए किया जाएगा।
ए.एस.आई.एल. एक Backward/Vertically Integrated Steel Manufacturer है, जिसके पास Long और Flat Steel Products के साथ-साथ Industrial Products का एक Diversified Product Portfolio है। कंपनी और उसकी Subsidiaries कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में छह Manufacturing Units चलाती हैं, जिनमें गौरीबिदानूर, हिंदूपुर, चिक्कंतपुर, बेल्लारी और कोप्पल में मौजूद Facilities शामिल हैं, जिनकी कुल Installed Capacity 17,33,100 MTPA है।

