बिजऩेस रेेमेडीज/मुंबई
उस क्लासमेट (सहपाठी) को याद करें जो हमेशा आगे की पंक्ति में बैठता था, जो असामान्य रूप से अपनी नोटबुक के करीब झुक जाता था, या जिसे ब्लैकबोर्ड से पढऩे में कठिनाई होती थी? क्या होगा अगर उसकी शिक्षा से संबंधित चुनौतियां, उसकी पढ़ाई लिखाई में रुचि की कमी के बारे में नहीं थीं, बल्कि स्पष्ट रूप से देखने में सक्षम न होने के बारे में थीं? यह वास्तविकता पूरे भारत में करीब 3.4 मिलियन बच्चों के लिए हर एक स्कूल दिवस पर आती है, जो दृष्टि (विजन) संबंधी समस्याओं से जूझते हैं, और जिन्हें चश्मे जैसे आसान उपाय से ठीक किया जा सकता है।
यह वह शक्तिशाली समझ और सोच है, जो ICICI Lombard General Insurance कंपनी लिमिटेड की प्रमुख सीएसआर पहल ‘केयरिंग हैंड्स’ के लिए लेटेस्ट कैंपेन फिल्म को संचालित करती है। भावनात्मक रूप से उत्साहित करने वाली यह फिल्म उन अनगिनत स्कूली बच्चों के मौन रहकर किए जाने वाले संघर्षोंड्ड को सामने लाती है, जो दृष्टि संबंधी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन समस्याओं की पहचान नहीं हो पाई है।
ICICI Lombard में हेड मार्केटिंग, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस एंड सीएसआर, शीना कपूर का कहना है कि हर साल, ‘केयरिंग हैंड्स’ हमें ऐसे पल देता है जो हमारे दिलों को छू जाते हैं और हमारी यादों में बस जाते हैं। यह देखते हुए कि यह 100 फीसदी कर्मचारी स्वयंसेवी पहल है, इसने न केवल हमारे कर्मचारियों के लिए गर्व और संतुष्टि की भावना प्रदान की है, बल्कि हमने 5 लाख से अधिक बच्चों को भी इस पहल के जरिए लाभ पहुंचाया है। वे ऐसी कहानियों के साथ वापस आते हैं जो प्रेरक हैं – पहली बार दुनिया को स्पष्ट रूप से देखने पर एक बच्चे की खुशी, एक ऐसे भविष्य की कल्पना, जो अचानक उज्जवल दिखता है। केयरिंग हैंड्स, सिर्फ एक आई चेकअप कैंप से कहीं अधिक है; यह नजर न आने वाले संघर्षों को सामने लाने के बारे में है।

