बिजऩेस रेेमेडीज/गुरूग्राम
समाज के युवाओं को सशक्त बनाकर समुदाय को समर्थन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को आगबढ़ाते हुए होण्डा इंडिया फाउन्डेशन (एचआईएफ) ने मेरियट गु्रप ऑफ होटल्स के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) साईन किया है। यह साझेदारी एक नेक पहल प्रोजेक्ट बुनियाद के तहत की -ई है, जिसका उद्देश्य हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में उत्तर-पूर्वी राज्यों और जम्मू-कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश के तकरीबन १०0 युवाओं को १०० फीसदी जॉब प्लेसमेन्ट प्रदान करना है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर गणमान्य दिग्गजों संजय गुप्ता (चेयरमैन, मेरियट इंडिया बिजऩेस काउन्सिल), अरूण कुमार (मार्केट वाईस प्रेज़ीडेन्ट फॉर नोर्थ, नेपाल-भूटान, मेरियट), मिस श्वेता सहल (डायरेक्टर -वर्नमेन्ट अफेय़र्स एण्ड सीएसआर, मेरियट), -ुरलीन भल्ला (एरिया डायरेक्टर नोर्थ-एचआर, मेरियट), मिस प्रेरणा डागा (डायरेक्टर, मार्केटिं- कम्युनिकेषन्स, मेरियट), विनय ढीगरा (ट्रस्टी, होण्डा इंडिया फाउन्डेशन) और सत्यप्रकाश पाटिल (ऑपरेटिंग ऑफिसर, होण्डा इंडिया फाउन्डेशन) तथा होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के अन्य एसोसिएट्स की मौजूदगी में किए गए। स्थायी समाज के विकास में यो-दान देने के लिए समुदाय के साथ भरोसे का रिष्ता बनाने की एचआईएफ की प्रतिबद्धता पर बात करते हुए श्री विनय ढींगरा, ट्रस्टी, होण्डा इंडिया फाउन्डेशन ने कहा, कि होण्डा इंडिया फाउन्डेशन समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरियट गु्रप ऑफ होटल्स के साथ साझेदारी के द्वारा हम समाज के वंचित वर्ग के युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत हैं। इस एमओयू पर साईन कर हम युवाओं के उज्जवल भव्यिय के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, जहां लर्निंग की कोई सीमा न हो और उन्हें असंख्य संभावनाएं मिलें। हमें विष्वास है कि ‘कौशल विकास’ में निवेष कर हम ‘स्व’ विकास और ‘समाज के विकास’ में भी निवेश कर रहे हैं।’’ प्रोजेक्ट बुनियाद के तहत चार पार्टनर्स होण्डा इंडिया फाउन्डेषन, फंडिंग पार्टनर के रूप में, राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड मोबिलाइज़ेशन सपोर्ट पार्टनर के रूप में, विसान फाउन्डेशन, ट्रेनिग पार्टनर के रूप में तथा लीडिं- होटल्स एण्ड हॉस्पिटल्स प्लेसमेन्ट पार्टनर के रूप में एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं। प्लेसमेन्ट पार्टनर मेरियट के साथ यह एमओयू इन प्रषिक्षित युवाओं को देश के विभिन्न मेरियट होटलों में नौकरी पाने का अवसर देता है। होण्डा का कॉर्पोरेट दर्शन ‘सभी के लिए सम्मान’ और ‘तीन खुषियों’ के बुनियादी सिद्धान्तों पर आधारित है, जिसके तहत होण्डा अपने सार्वभौमिक दृ्ियटकोण: लोगों के रोज़मर्रा के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए तत्पर है।

