नई दिल्ली- अग्रणी Technology Enterprise HFCL Limited ने उच्च मूल्य वाले Aerostructure, Aeronautics एवं Defense Manufacturing में दीर्घकालीन वृद्धि को गति देने के लिए एक विस्तार योग्य प्लेटफॉर्म तैयार करते हुए अपने Defense कारोबार का रणनीतिक विस्तार एवं एकीकरण करने की घोषणा की। इस पहल से Aerostructure, Aeronautics, Radar Systems और Advanced Thermal Weapon Sight Solutions की पूरक क्षमताएं एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के नीचे आ जाएंगी जिससे भारत के तेजी से उभरते Defense पारितंत्र में HFCL Limited की स्थिति और मजबूत होगी। इस विस्तार की प्रमुख बातों में से एक करीब 1,570 करोड़ रुपये का पुष्ट Export Order है।
तालमेल स्थापित करने के लिए सामरिक एकीकरण
HFCL Limited अपनी अनुषंगी HFCL Advanced Systems Private Limited के जरिए इस समेकन को लागू करेगी जोकि विभिन्न Defense एवं Aerospace कारोबार के लिए वाहन के तौर पर काम करेगा। इस पहल के तहत HASPL निम्नलिखित कार्य करेगी- एक Engineering एवं सटीक Manufacturing कंपनी Spiral EHL Engineering Limited में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी जो बदले में Defsis Solutions Private Limited के Aerostructure एवं Aeronautics कारोबार का slump sale आधार पर अधिग्रहण करेगी। एक Radar Technology कंपनी Radef Private Limited में HFCL Limited की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी जिससे इसके देशज Defense Electronics क्षमता मजबूत होगी। HFCL Limited के मौजूदा Thermal Weapon Sight (TWS) कारोबार का अधिग्रहण करेगी। इन कदमों से एक लंबवत एकीकृत मंच का निर्माण होगा जिसका दायरा Design, Prototype, सटीक Manufacturing एवं System Integration क्षमताओं तक फैला होगा और जिसमें HFCL Limited की बहुलांश हिस्सेदारी होगी।
HASPL के पीछे रणनीतिक संदर्भ
भारत की Defense खरीद का परिदृश्य एक संरचनात्मक बदलाव से गुजर रहा है। Make in India के तहत स्वदेशी की तरफ सरकार के जोर और घरेलू खरीद के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपये का Defense Budget निर्धारित किए जाने एवं भारतीय Aerospace Export को लेकर विश्व का भरोसा बढ़ने के साथ एक ऐसी समर्थ, Technology First कंपनी जो समयबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर निर्माण करे, के लिए अवसरों के द्वार खुले हैं।
HFCL Limited को Defense Services के लिए Mission Critical Networks में जटिल Manufacturing के वर्षों के अनुभव का लाभ मिलेगा जो इसने अति मांग वाले क्षेत्रों में Telecommunication ढांचा स्थापित कर हासिल किया है। इसका अनुशासित Capital Allocation का Track Record है और व्यापक स्तर पर Execution की Organizational क्षमता है।
HASPL: Defense Technology के तीन स्तंभ
Aerostructure एवं Aeronautics Manufacturing- Spiral EHL Engineering Limited की Manufacturing क्षमता के एकीकरण के साथ HASPL के पास Aerostructure एवं Aeronautics कार्यक्रमों के लिए सटीक Component Manufacturing एवं Product Assembly होगी। Gurgaon और Bengaluru में प्रणामित इकाइयों और 1,570 करोड़ रुपये के पुष्ट Export Order Book के साथ यह कारोबार Advanced Manufacturing एवं वैश्विक Aerospace Supply Chain के बीच परिचालन करता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें पात्र होने के लिए वर्षों लगते हैं और नए आपूर्तिकर्ताओं के लिए उच्च बाधाएं होती हैं।
Spiral EHL Engineering Limited अपना नाम बदलकर HFCL Defense Systems Limited या HFCL Limited नाम के साथ कोई अन्य नाम रखने पर सहमत हो गई है जिसके लिए नियामकीय अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी। HFCL Limited के Board ने Prefix के तौर पर HFCL का उपयोग करने के लिए NOC जारी करने को भी मंजूरी दे दी है। Radar एवं Surveillance Systems- Radef Private Limited (HFCL की मौजूदा अनुषंगी) के जरिए HASPL भारतीय Defense पारितंत्र में पूर्ण देशज Radar Technology क्षमता लाएगी। ये Systems Ground Surveillance, Coastal एवं Maritime Surveillance, Drone Detection, Foliage Penetration Radar और RF Jamming Technology में फैला होगा जिससे भारत के Armed Forces की उच्चतम प्राथमिकता वाले Intelligence और Security जरूरतें पूरी होंगी। देशज Radar क्षमता एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति है। Thermal Weapon Sight (TWS) Solutions- HFCL Limited का TWS कारोबार Defense एवं Security Applications के लिए Advanced Electro-Optical एवं Infrared Targeting Solutions प्रदान करता है। Mission Critical, रात्रि में सक्षम और Field में सिद्ध TWS System सभी Infantry, Armoured और Special Forces के Platform में आवर्ती आवश्यकता है। इस कारोबार को HASPL को हस्तांतरित होने से इसी प्लेटफॉर्म पर Radar एवं Aeronautics क्षमताओं के साथ एक प्राकृतिक Multi-Sensor Systems का निर्माण होगा। HASPL का जोर महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकीय पर संप्रभु नियंत्रण से Made in India प्लेटफॉर्म एक नई स्थिति में होगा। Defense Communication के मौजूदा Portfolio में Electronic Fuses, विभिन्न प्रकार के Radio Communication उपकरण, Tethered Drone और BMP2 परियोजना का आधुनिकीकरण शामिल है जहां HFCL Limited पांच छांटी गई कंपनियों में से है।
इस घोषणा पर बोलते हुए Mahendra Nahata, Managing Director, HFCL Limited ने कहा, “HFCL Advanced Systems Private Limited का निर्माण, HFCL की सबसे महत्वपूर्ण पहल का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें भारत के लिए एक संप्रभु, Technology आधारित क्षमताओं के निर्माण के लिए रणनीतिक प्रतिबद्धता है। हम एक पुष्ट Export Order Book, स्थापित कारोबार, देशज Technology और Manufacturing संपत्तियों एवं Organizational क्षमता के साथ इसे क्रियान्वित कर रहे हैं। भारत के Defense स्वदेशीकरण Agenda में ऐसे निजी क्षेत्र के साझीदारों की जरूरत है जिनके पास कार्यक्रम Execution की विश्वसनीयता के साथ Technology हो, HASPL इस राष्ट्रीय प्राथमिकता और हमारे Shareholders के लिए दीर्घकालीन मूल्य सृजन को लेकर हमारी प्रतिबद्धता है।” इस कंपनी की Gurgaon और Bengaluru में Manufacturing इकाइयां होंगी जिससे भारत के दो सबसे प्रतिष्ठित Defense और Aerospace Talent Centers का लाभ उठाया जा सकेगा। इस लेनदेन संबंधी समझौते को 31 मई, 2026 को या इससे पूर्व क्रियान्वित करने का लक्ष्य है और Financial Closing मौजूदा Calendar Year के भीतर किए जाने की संभावना है।

