Monday, September 21, 2026 |
Home Business Remediesहेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 12 फरवरी को खुलेगा

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 12 फरवरी को खुलेगा

by Business Remedies
0 comments

एंकर निवेशक बोली तिथि : मंगलवार, 11 फरवरी, 2025
बोली/प्रस्ताव आरंभ तिथि : बुधवार, 12 फरवरी, 2025
बोली/प्रस्ताव समापन तिथि : शुक्रवार, 14 फरवरी, 2025

बिजनेस रेमेडीज।हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (“कंपनी”) बुधवार, 12 फरवरी, 2025 को रूपये 1 प्रत्येक (“इक्विटी शेयर”) के अंकित मूल्य के अपने इक्विटी शेयर की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (“ऑफऱ”) खोलने का प्रस्ताव करती है। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/ऑफऱ खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पहले है, जो मंगलवार, 11 फरवरी, 2025 है। बोली/ऑफऱ समापन तिथि शुक्रवार, 14 फरवरी, 2025 है। ऑफर का मूल्य बैंड रूपये 674 प्रति इक्विटी शेयर से रूपये 708 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 21 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 21 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।
कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) (“स्टॉक एक्सचेंज”) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीगु्रप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (“बीआरएलएम”) हैं।



You may also like

Leave a Comment