Wednesday, December 17, 2025 |
Home » HDFC Securities ने HDFC Sky पर Model Portfolio Launch करने के लिए SmallCase के साथ की साझेदारी

HDFC Securities ने HDFC Sky पर Model Portfolio Launch करने के लिए SmallCase के साथ की साझेदारी

by Business Remedies
0 comments
HDFC Securities partners with Smallcase to launch model portfolios on HDFC SKY platform

मुंबई। देश के प्रमुख डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्मों में से एक HDFC Sky ने मंगलवार को Smallcase के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस सहयोग के बाद अब HDFC Sky के मोबाइल ऐप पर ही सीधे मॉडल पोर्टफोलियो / स्टॉक और ETF आधारित मॉडल पोर्टफोलियो में निवेश की सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार यह कदम पूरे भारत के निवेशकों के लिए research-backed investing को और अधिक सरल व सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इस साझेदारी के तहत HDFC Sky के उपयोगकर्ता अब professionally curated स्टॉक और ETF पोर्टफोलियो तक पहुंच पाएंगे, जिन्हें विभिन्न निवेश थीम, रणनीतियों और उद्देश्यों के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। सभी पोर्टफोलियो SEBI-registered Research Analysts द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं, जिससे निवेशकों को विशेषज्ञ निगरानी और संरचित एसेट एलोकेशन का लाभ मिलता है।

HDFC Securities के एमडी और सीईओ धीरज रेली ने कहा कि वह Smallcase के साथ यह साझेदारी करके ग्राहकों को “परिष्कृत लेकिन आसान निवेश समाधान” उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि Smallcase की बास्केट इन्वेस्टिंग में विशेषज्ञता और विभिन्न एसेट क्लासेज़ में विस्तार ने खुदरा निवेशकों के लिए निवेश को सरल, विविध और सुव्यवस्थित बनाया है।

Smallcase के संस्थापक और सीईओ वसंत कामथ ने भी इस साझेदारी को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि Smallcase अब HDFC Sky के ग्राहकों को उनके Demat accounts में ही professionally managed portfolios उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि मॉडल पोर्टफोलियो स्वयं खुदरा निवेश के भविष्य को तेज़ी से आकार दे रहे हैं, और यह साझेदारी निवेशकों को सशक्त, दीर्घकालिक और disciplined portfolios बनाना और भी आसान बनाती है।

HDFC Sky पर Smallcase इंटीग्रेशन की मुख्य विशेषताएँ

1. मल्टी-बास्केट विकल्प

निवेशकों को थीम और रणनीतियों के आधार पर व्यवस्थित कई बास्केट तक पहुंच मिलेगी, जिनमें पारदर्शी performance metrics और risk indicators भी शामिल होंगे।

2. लचीले निवेश विकल्प

एकमुश्त निवेश या SIP mode—दोनों में से किसी को भी चुनकर लंबे समय तक disciplined wealth creation किया जा सकता है।

3. रीयल-टाइम पोर्टफोलियो ट्रैकिंग

एक व्यापक डैशबोर्ड में portfolio valuation, active holdings और pending actions की रियल-टाइम झलक मिलती है।

4. पूर्ण पारदर्शिता

प्रत्येक बास्केट की संरचना, स्टॉक वेटेज, rebalancing schedule और बेंचमार्क की तुलना में ऐतिहासिक प्रदर्शन तक पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

HDFC Sky के उपयोगकर्ता mobile app dashboard और web dashboard दोनों पर Smallcase का उपयोग कर सकेंगे। यह सहज इंटरफ़ेस निवेशकों को curated baskets देखने, उनके घटकों का विश्लेषण करने, प्रदर्शन को ट्रैक करने और निवेश को बड़ी आसानी से निष्पादित करने में सक्षम बनाता है। साथ ही निवेशक अपने पोर्टफोलियो पर पूरा नियंत्रण रखते हैं—जिनमें विस्तृत ऑर्डर ट्रैकिंग और मनचाहे समय पर पोज़िशंस को exit करने के विकल्प भी शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment