Tuesday, July 7, 2026 |
Home AutomobileHD Hyundai ने भारतीय कंपनी Cochin Shipyard के साथ साझेदारी का ऐलान किया

HD Hyundai ने भारतीय कंपनी Cochin Shipyard के साथ साझेदारी का ऐलान किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ सियोल/आईएएनएस HD Hyundai  ने कहा कि वह वैश्विक जहाज निर्माण बाजार में दक्षिण कोरिया की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए भारत की सबसे बड़ी जहाज निर्माता कंपनी Cochin Shipyard के साथ हाथ मिलाएगी।
कोरियाई कंपनी के अनुसार, एचडी हुंडई की सहयोगी कंपनी HD कोरिया शिपबिल्डिंग एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी ने जहाज निर्माण क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत की सरकारी स्वामित्व वाली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। दक्षिण कोरियाई योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी कोरियाई जहाज निर्माता ने किसी भारतीय कंपनी के साथ साझेदारी की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती समझौते में HD Hyundai  Cochin Shipyard  की अपनी टेक्नोलॉजी के जरिए मदद करके उत्पादकता में सुधार करने की योजना बना रही है।  दोनों कंपनियां भारत और वैश्विक बाजारों में जहाज निर्माण सौदे हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगी। HD Hyundai ने कहा कि भारत अपने समुद्री उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। इस कारण से वह देश में अपने पैर जमाने के लिए काम करेगी। भारत सरकार ने कथित तौर पर 2030 तक देश को जहाज निर्माण उद्योग में शीर्ष 10 ग्लोबल लीडर में से एक और 2047 तक शीर्ष पांच में से एक बनाने की योजना बनाई है। HD Hyundai  के एक अधिकारी ने कहा कि यह साझेदारी HD Hyundai  और Cochin Shipyard दोनों के लिए आगे बढऩे के एक कदम के रूप में काम करेगी, साथ ही भारत के समुद्री उद्योग के लिए राष्ट्रीय दृष्टिकोण को गति देने में एक मोड़ भी साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि एचडी हुंडई की तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर, हम Cochin Shipyard को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में मदद करेंगे। साथ ही कोरियाई उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के साथ आपसी विकास की भी सुनिश्चित करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, जून में नए वैश्विक जहाज निर्माण ऑर्डर में दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर रहा था।

 



You may also like

Leave a Comment