Monday, July 6, 2026 |
Home Corporate Worldजनवरी में Groww ने stock broking industry (NSE) से अधिक demat खाते जोड़े

जनवरी में Groww ने stock broking industry (NSE) से अधिक demat खाते जोड़े

by Business Remedies
0 comments

जनवरी 2026 में शेयर बाजार से जुड़े demat खातों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। National Stock Exchange (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने देश में active demat खातों की संख्या करीब 3 लाख बढ़कर 4.51 करोड़ हो गई।हालांकि, इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान Groww का रहा। Groww ने अकेले जनवरी महीने में ही करीब 3.5 लाख नए active ग्राहक जोड़े, जो पूरे industry में दर्ज कुल बढ़ोतरी से भी ज्यादा है।

इसके साथ ही Groww का कुल active customer base बढ़कर 1.25 करोड़ पहुंच गया है। इस बढ़त के साथ Groww active ग्राहकों के मामले में देश की सबसे बड़ी brokerage company के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करता दिख रहा है।दूसरी ओर, अन्य बड़ी brokerage companies का प्रदर्शन अपेक्षाकृत सुस्त रहा। Zerodha के ग्राहकों की संख्या लगभग स्थिर रही, जबकि Angel One के active ग्राहकों में जनवरी के दौरान हल्की गिरावट दर्ज की गई।मध्यम आकार की brokerage companies में ICICI Securities ने जनवरी में नए ग्राहक जोड़कर Upstox को पीछे छोड़ दिया और ranking में एक पायदान ऊपर आ गई। वहीं, Upstox के active ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी गई।

जनवरी के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि भले ही आम निवेशकों की भागीदारी फिलहाल सतर्क बनी हुई है, लेकिन नए demat खातों की बढ़ोतरी अब तेजी से कुछ बड़ी और भरोसेमंद brokerage companies तक सिमटती जा रही है। इस बीच, Groww लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है।



You may also like

Leave a Comment