Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate WorldAngel One AMC ने लॉन्च किया Angel One Silver ETF और Angel One Silver ETF FoF

Angel One AMC ने लॉन्च किया Angel One Silver ETF और Angel One Silver ETF FoF

by Business Remedies
0 comments

Ø Angel One Silver ETF: NFO अवधि 09 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक और
Ø Angel One Silver ETF FoF: NFO अवधि 09 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक, ETF और Fund of Fund (FoF) दोनों तरीके से चांदी में निवेश का अवसर।

Mumbai, 09 फरवरी, 2026: Angel One Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Angel One Asset Management Company Limited ने Angel One Silver ETF और Angel One Silver ETF FoF लॉन्च करने की घोषणा की है। नई fund offer (NFO) 09 फरवरी 2026 से subscription (अभिदान) के लिए खुली और ETF के लिए यह 19 फरवरी 2026 को बंद होगी, जबकि FoF 23 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा।

दोनों योजनाएं घरेलू कीमत के आधार पर silver में निवेश का अवसर प्रदान करती हैं, जिससे निवेशकों को कीमत में transparency हासिल होती है और निवेश करना आसान होता है। ETF निवेशकों को NSE के ज़रिये निरंतर निवेश करने में मदद मिलेगी, जबकि FoF बगैर demat account के भी निवेश करने में मदद करेगा।

silver कीमती धातु और आभूषण आदि के उपयोग के अलावा industrial commodity के रूप में उल्लेखनीय भूमिका के कारण इसे प्रमुखता मिल रही है। solar energy, electric vehicle और data centre जैसे क्षेत्रों में silver की demand में बढ़ोतरी, साथ ही supply की कमी, निवेशकों के बीच बढ़ती रुचि से इसका महत्व बढ़ रहा है। AMFI के आंकड़े इसी रुझान को दर्शाते हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत में Silver ETF AUM (assets under management) दिसंबर 2025 में ₹72,000 करोड़ को पार कर गया। 31 जनवरी 2026 को समाप्त 10 साल की अवधि में, silver (रुपये में) ने 25.8% CAGR की वृद्धि दर्ज की, जो portfolio diversification और inflation hedging लाभ के लिए इसकी क्षमता की पुष्टि करता है।

Angel One AMC के Executive Director और Chief Executive, Hemen Bhattia ने लॉन्च के बारे में कहा, “silver अब सिर्फ कीमती धातु भर नहीं रही, बल्कि यह आधुनिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण asset के रूप में उभर रही है। नए दौर के industries और critical technologies में इसकी बढ़ती भूमिका लगातार structural demand पैदा कर रही है, जिससे silver आकर्षक long-term investment बन गई है। निवेशक अब अपने portfolio को तेजी से बदलती दुनिया के हिसाब से ढाल रहे हैं, ऐसे में diversification और मजबूती के लिए silver में निवेश करना जरूरी होता जा रहा है। हम अपने Silver ETF और Silver FoF के ज़रिये निवेशकों को इस dynamic asset class की दीर्घकालिक संभावना में भाग लेने का सरल, transparent और cost-effective तरीका प्रदान करना चाहते हैं।”

मुख्य विशेषताएं

NFO के दौरान, Angel One Silver ETF में न्यूनतम 1,000 रुपये के आवेदन और उसके बाद 1 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकेगा। NSE पर सूचीबद्ध होने के बाद, इन units को NSE पर trade किया जाएगा, जिससे liquidity सुनिश्चित होगी और real-time pricing उपलब्ध होगी। यह योजना physical silver रखने से जुड़ी चुनौतियों, जैसे storage, purity verification और making charges को समाप्त करती है, साथ ही exchange norms के अनुसार margin utilization की सुविधा भी प्रदान करती है।

Angel One Silver ETF FoF को fund of fund scheme के रूप में तैयार किया गया है, जो Angel One Silver ETF की units में निवेश करेगी और इससे निवेशकों को demat account के बगैर silver में निवेश का अवसर मिलेगा। न्यूनतम application amount 500 रुपये है, जिसमें flexible SIP options उपलब्ध हैं। इसके तहत daily SIP 250 रुपये से, weekly, fortnightly और monthly SIP 500 रुपये से, जबकि quarterly SIP 1,500 रुपये से शुरू होती है।

कुल मिलाकर, ये योजनाएं बिना किसी exit load के silver में निवेश करने का सुविधाजनक और किफायती तरीका प्रदान करती हैं और उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो portfolio diversification चाहते हैं। Angel One AMC के लिए, यह लॉन्च silver investment category में इसके प्रवेश को दर्शाता है और Gold ETF तथा Gold FoF के साथ इसके passive product portfolio का विस्तार करता है, साथ ही equity, debt और commodity asset classes में ETF space में इसकी स्थिति को मजबूत करता है।



You may also like

Leave a Comment