Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldGrowington Ventures India Limited के राइट इश्यू को मिला 1.13 गुना अभिदान

Growington Ventures India Limited के राइट इश्यू को मिला 1.13 गुना अभिदान

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित ‘ग्रोविंग्टन वेंचर्स इंडिया लिमिटेड’ प्रीमियम क्वालिटी फलों के आयात-निर्यात को नए आयाम देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु राइट इश्यू के जरिए करीब 48.16 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। राइट इश्यू 12 जून को बंद हुआ और कंपनी के राइट इश्यू को करीब 1.13 गुना अभिदान मिला है। कंपनी ने राइट इश्यू में 48,16,61,820 शेयरों के लिए बोलियां मांगी थी, लेकिन कंपनी को बीएसई द्वारा कुल बोलियां 54,33,56,173 शेयरों की मिली हैं।
कारोबारी गतिविधियां: ग्रोइंगटन वेंचर्स इंडिया लिमिटेड का पूर्व नाम वीएमवी हॉलिडेज लिमिटेड और यह एक बीएसई सूचीबद्ध कंपनी है। इस कंपनी की स्वथापना वर्ष 2010 में हुई थी और इसे एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए विक्रम बजाज द्वारा प्रमोट किया गया।

कंपनी प्रीमियम क्वालिटी के फलों के निर्यात और आयात के तरीके को फिर से परिभाषित कर रही है। कंपनी तुर्की, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस, चिली आदि के खेतों से फलों की सोर्सिंग करके भारत में अग्रणी ताजे फलों के आयातकों में से एक है। कंपनी सेब, हरे सेब, संतरा और मंदारिन, नाशपाती, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि जैसे फलों के विस्तृत पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण रूप से कारोबार करती है। कंपनी की मजबूत यूएसपी अंतरराष्ट्रीय मानकों अनुसार पैकेजिंग और त्वरित लॉजिस्टिक सुविधा एवं गुणवत्ता की जांच के साथ खेत से ताजे फलों का स्रोत है ताकि मूल्यवान ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले फल वितरित किए जा सकें। कंपनी ने गुणवत्ता वाले फलों के लिए गुडविल और ब्रांड वैल्यू हासिल की है। कंपनी ने “GROWFARMIO” नाम से एक ब्रांड स्थापित किया है।



You may also like

Leave a Comment