Saturday, September 19, 2026 |
Home Corporate WorldCool Caps के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की रिकॉर्ड डेट है 4 जुलाई, 2025

Cool Caps के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की रिकॉर्ड डेट है 4 जुलाई, 2025

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। कोलकाता आधारित ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ वाटर एवं बेवरेज इंडस्ट्रीज की प्राइमरी और सेकेंडरी पैकेजिंग आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने दिनांक 14 मई, 2025 को शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन निम्नलिखित पर निदेशक मंडल की सिफारिश के बारे में सूचित किया था:
क) 10 रुपये (दस रुपये) फेसवैल्यू के 1 (एक) पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर को 2 रुपये (दो) फेसवैल्यू के 5 (पांच) पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों में स्प्लिट करना और
ख) 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करना, अर्थात 2 रुपये (दो रुपये) फेसवैल्यू के प्रत्येक 1 (एक) पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के लिए 2 रुपये (दो रुपये) फेसवैल्यू के 1 (एक) बोनस इक्विटी शेयर। सेबी लिस्टिंग विनियमन, 2015 के विनियमन 42 के अनुसार, कंपनी ने सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी ने मौजूदा इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन और कंपनी के बोनस इक्विटी शेयरों के निर्गम के लिए पात्र सदस्यों के निर्धारण के उद्देश्य से शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को ‘रिकॉर्ड तिथि’ के रूप में निर्धारित किया है।

कारोबारी गतिविधियां : नवंबर 2015 में ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का इनकॉरपोरेशन हुआ था। कंपनी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। मार्च 2022 में एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर कंपनी का आईपीओ आया था। पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से कंपनी की उपस्थिति है। कंपनी विभिन्न प्रकार और आकार में प्लास्टिक बॉटल कैप्स एंड क्लोजर्स, हैंडल्स, श्रिंक व्रेप और प्रीफार्म का निर्माण एवं बिक्री करती है। वर्तमान में पूरे देश में कंपनी की पांच विनिर्माण इकाइयां हैं। कंपनी की पहली निर्माण इकाई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। दूसरी और तीसरी इकाई उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित है। हाल ही में कंपनी की चौथी निर्माण इकाई असम के नलबाड़ी में स्थापित हुई है। कंपनी की पांचवीं इकाई उड़ीसा में स्थापित होगी, जिसके लिए कंपनी ने औद्योगिक भूखंड खरीद लिया है। कंपनी की तीन सब्सिडीयरी कंपनियां पूर्व टेक्नोप्लास्ट, पूर्व इकोप्लास्ट और पूर्व पैकेजिंग भी स्थापित है।



You may also like

Leave a Comment