Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate Worldवित्त वर्ष 2025 में Goyal Salt Limited का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2025 में Goyal Salt Limited का शुद्ध लाभ

40.10 फीसदी बढ़कर रहा 13.24 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। नमक उत्पादों का निर्माण एवं राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करने वाली गोयल साल्ट लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
वित्तीय परिणाम: 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी ने 62.57 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 124.07 करोड़ रुपए से 10.73 फीसदी अधिक 137.39 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9.45 करोड़ रुपए के मुकाबले 40.10 फीसदी अधिक 13.24 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 7.40 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।



You may also like

Leave a Comment