Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate World‘Cool Caps Industries Ltd’ का वित्तीय वर्ष 2025 में शुद्ध लाभ 204.58 फीसदी बढ़कर हुआ 11.97 करोड़ रुपए

‘Cool Caps Industries Ltd’ का वित्तीय वर्ष 2025 में शुद्ध लाभ 204.58 फीसदी बढ़कर हुआ 11.97 करोड़ रुपए

एक शेयर पर एक बोनस और 5 भागों में शेयर को स्पिलट करने की हुई घोषणा

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। कोलकाता आधारित ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ वाटर एवं बेवरेज इंडस्ट्रीज की प्राइमरी और सेकेंडरी पैकेजिंग आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।
वित्तीय परिणाम: कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 77.85 करोड़ रुपए के मुकाबले 107.56 फीसदी अधिक 161.59 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 0.14 करोड़ रुपए के मुकाबले 4814.28 फीसदी अधिक 6.88 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 161.03 करोड़ रुपए से 68.81 फीसदी अधिक 271.84 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.93 करोड़ रुपए के मुकाबले 204.58 फीसदी अधिक 11.97 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 10.36 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों में सहायक कंपनियों पूर्व इकोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड,पूर्व टेक्नोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड,पूर्व पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड और री.एक्ट वेस्ट टेक प्राइवेट लिमिटेड के परिणाम भी शामिल हैं।
कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने प्रति 1 इक्विटी शेयर पर 1 बोनस शेयर और कंपनी के फेसवैल्यू को 10 से विभाजित कर 2 रुपए प्रति शेयर करने का प्रस्ताव मंजूर किया।

करती है कंपनी: नवंबर 2015 में ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का इनकॉरपोरेशन हुआ था। कंपनी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। मार्च 2022 में एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर कंपनी का आईपीओ आया था। पूरे भारत में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से कंपनी की उपस्थिति है। कंपनी विभिन्न प्रकार और आकार में प्लास्टिक बॉटल कैप्स एंड क्लोजर्स, हैंडल्स, श्रिंक व्रेप और प्रीफार्म का निर्माण एवं बिक्री करती है। वर्तमान में पूरे देश में कंपनी की पांच विनिर्माण इकाइयां हैं। कंपनी की पहली निर्माण इकाई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। दूसरी और तीसरी इकाई उत्तराखंड के कोटद्वार में स्थित है। हाल ही में कंपनी की चौथी निर्माण इकाई असम के नलबाड़ी में स्थापित हुई है। कंपनी की पांचवीं इकाई उड़ीसा में स्थापित होगी, जिसके लिए कंपनी ने औद्योगिक भूखंड खरीद लिया है। कंपनी की तीन सब्सिडीयरी कंपनियां पूर्व टेक्नोप्लास्ट, पूर्व इकोप्लास्ट और पूर्व पैकेजिंग भी स्थापित है।



You may also like

Leave a Comment