जयपुर। नमक उत्पादों का निर्माण एवं राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करने वाली गोयल साल्ट लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने बहुत सारी योजना, अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता जांच और टीम प्रयासों के बाद, गोयल साल्ट लिमिटेड (“कंपनी”) ने प्राकृतिक समुद्री नमक से संसाधित “गोयल गोल्ड” रिफाइंड फ्री फ्लो आयोडीन युक्त नमक नामक एक नया उत्पाद सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस लॉन्च के साथ कंपनी का उद्देश्य प्रीमियम ग्राहकों/क्लाइंट तक पहुंचना है।
इस उत्पाद की विशेषताओं में आकर्षक पैकेजिंग, 6 गुना अधिक परिष्कृत, प्रीमियम गुणवत्ता,प्राकृतिक समुद्री नमक से संसाधित, प्रीमियम ग्राहकों तक पहुँचने का लक्ष्य, शुरुआत में पैकेजिंग 1 किलोग्राम में, मौजूदा उत्पादों में मूल्य वृद्धि, घरेलू बाजार पर प्रभाव जमाने की क्षमता शामिल हैं। टियर-1 शहरों में बिक्री के लक्ष्य से इस उत्पाद को लांच किया गया है और भविष्य में कंपनी की योजना इस उत्पाद को विदेशी बाजारों में निर्यात करने की भी है।
कारोबारी गतिविधियां: गोयल साल्ट को 2010 में स्थापित किया गया था, यह प्राकृतिक नमक में भारत का सबसे बड़ा नमक निर्माता है। कंपनी की विनिर्माण सुविधा रणनीतिक रूप से प्रसिद्ध सांभर झील के नजदीक नावां शहर में स्थित है। जीएसएल प्रीमियम औद्योगिक और खाद्य नमक का उत्पादन करता है जिसमें ट्रिपल रिफाइंड फ्री फ्लो आयोडाइज्ड नमक, औद्योगिक नमक, डबल फोर्टिफाइड नमक और ट्रिपल रिफाइंड आधा सूखा नमक शामिल है। वर्तमान क्षमता 700 टन प्रतिदिन है। कंपनी 11 अक्टूबर, 2023 को एनएसई एसएमई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुई। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 124.08 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 9.45 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

