Thursday, August 20, 2026 |
Home Tech WorldGoogle का India पर बड़ा दांव, Pixel 11 Portfolio लॉन्च

Google का India पर बड़ा दांव, Pixel 11 Portfolio लॉन्च

China से Production Shift की चर्चाओं के बीच India में Local Manufacturing बढ़ा रही कंपनी, Pixel 11 Series में Gemini AI और Tensor G6 का दम

by Business Remedies
0 comments
Google Pixel 11 portfolio launched in India with Gemini AI and Tensor G6

India में बढ़ता Google का फोकस
नई दिल्ली, 20 अगस्त। US की technology giant Google ने India में अपना नया Pixel 11 Portfolio लॉन्च करते हुए भारतीय बाजार पर बड़ा दांव लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल से China में होने वाले Pixel smartphones, smartwatches और wireless earbuds के Production में बदलाव की तैयारी कर रही है। ऐसे में Local Manufacturing को बढ़ावा दे रहा India कंपनी के लिए प्रमुख Manufacturing Destination के रूप में उभर रहा है।

2024 में शुरू हुई Local Manufacturing
Google ने India में चुनिंदा Pixel smartphone models का Production अगस्त 2024 में Pixel 8 के साथ शुरू किया था। इसके बाद कंपनी ने अपनी Local Manufacturing Operations का विस्तार किया। Analysts के अनुसार Google ने Foxconn जैसे suppliers के साथ साझेदारी कर नई Generation के Pixel Devices के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

Indian Consumers पर खास नजर
Google India के Managing Director, Devices and Services, Mitul Shah ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों की रोजमर्रा की समस्याओं को हल करना है। उनके मुताबिक Pixel 11 Portfolio में purpose-built hardware, Google की latest AI innovations और long-term value को Indian consumers की जरूरतों को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है।

Gemini AI और Tensor G6 की ताकत
11th Generation Pixel phones में upgraded cameras, अधिक मजबूत hardware और proactive Gemini support दिया गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold नए Google Tensor G6 chip तथा latest Gemini Nano model से लैस हैं। कंपनी ने Titan M3 security chip भी शामिल किया है।

इतनी है नई Pixel Series की कीमत
Pixel 11 की शुरुआती कीमत ₹89,999, Pixel 11 Pro की ₹1,19,999, Pixel 11 Pro XL की ₹1,34,999 और Pixel 11 Pro Fold की ₹1,86,999 है। वहीं Pixel Watch 5 की कीमत 41mm variant के लिए ₹42,900 और 45mm variant के लिए ₹45,900 से शुरू होती है।



You may also like

Leave a Comment