Friday, July 17, 2026 |
Home Banking and Insurance‘GLOBAL FINANCE’ ने एसबीआई को ‘वर्ल्ड्स बेस्ट कंज़्यूमर बैंक 2025’ के खिताब के लिए चुना

‘GLOBAL FINANCE’ ने एसबीआई को ‘वर्ल्ड्स बेस्ट कंज़्यूमर बैंक 2025’ के खिताब के लिए चुना

· ग्राहक अनुभव हमारी विकास रणनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है: एसबीआई चेयरमैन

by Business Remedies
0 comments

मुंबई, 18 जुलाई 2025: देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को ग्लोबल फाइनेंस मैगज़ीन ने वर्ष 2025 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक (World’s Best Consumer Bank) घोषित किया है। यह चयन ग्लोबल फाइनेंस की विस्तृत रिसर्च और विश्लेषण के आधार पर किया गया, जिसमें दुनियाभर के कॉर्पोरेट फाइनेंस विशेषज्ञों, विश्लेषकों और बैंकरों की राय को भी शामिल किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एसबीआई के चेयरमैन श्री सी.एस. सेट्टी को 18 अक्टूबर 2025 को वॉशिंगटन डी.सी. में आईएमएफ/वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान World’s Best Bank कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एसबीआई चेयरमैन श्री सी.एस. सेट्टी ने कहा, “हमारे सभी सम्मानित ग्राहकों, समर्पित कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को उनके अटूट विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद।”
उन्होंने आगे कहा, “ग्राहक अनुभव हमारी विकास रणनीति का मूल है। हम ऑनबोर्डिंग को सरल बनाकर, स्थानीय भाषाओं में वॉयस बैंकिंग की सुविधा देकर, और 24×7 डिजिटल सहायता उपलब्ध कराकर एक सहज और समावेशी अनुभव देने का प्रयास कर रहे हैं — विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के उभरते ग्राहकों के लिए। साथ ही, हम एआई-सक्षम, हाइपर-पर्सनलाइज्ड सेवाओं के साथ ओम्नी-चैनल एंगेजमेंट मॉडल भी तैयार कर रहे हैं।”

यह वैश्विक मान्यता इस बात का प्रमाण है कि एसबीआई अपने 52 करोड़ से अधिक ग्राहकों को नवाचार, समावेशन और उत्कृष्ट सेवा के साथ विश्वस्तरीय बैंकिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है — देश के हर कोने में और उससे आगे भी।

ग्लोबल फाइनेंस, जो 193 देशों में 50,000 पाठकों तक पहुंच रखने वाली प्रतिष्ठित वित्तीय प्रकाशन है, पिछले चार दशकों से कॉर्पोरेट नेताओं, केंद्रीय बैंकों और वरिष्ठ प्रबंधन का भरोसेमंद स्रोत रही है।
World’s Best Bank अवॉर्ड्स 150 से अधिक देशों और 11 वैश्विक क्षेत्रों के बैंकों का मूल्यांकन करते हैं — जो संपादकीय विश्लेषण और दुनियाभर के वित्तीय पेशेवरों की राय का सम्मिलित परिणाम होता है। इस पत्रिका की पहुंच, विश्वसनीयता और पाठक वर्ग इसे वैश्विक बैंकिंग उत्कृष्टता का एक प्रमुख मानदंड बनाते हैं।



You may also like

Leave a Comment