जयपुर। अहमदाबाद आधारित देश की प्रमुख सोलर कंपनी Ganesh Green Bharat Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से आरा, बांका, बिहारशरीफ, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्णोआ, पुसौली, गया और आरएचक्यू पटना, बिहार में ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पीवी पावर प्लांट 1010 केडब्ल्यूपी के लिए 51,670,377/- रुपये (सभी शुल्क और कर मिलाकर पांच करोड़ सोलह लाख सत्तर हजार तीन सौ सतहत्तर रुपये) का ऑर्डर मिला है।
यह करती है कंपनी: अप्रैल 2016 में स्थापित, गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड एक सोलर पीवी माड्यूल निर्माता कंपनी है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस, वाटर सप्लाई सर्विस और सोलर एलाइड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न सरकारी निकायों को सौर एवं विद्युत वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को सोलर पैनल निर्माता और इस क्षेत्र में ईपीसी सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप पहचान मिली है।
कंपनी ने सौभाग्य योजना, कुसुम योजना और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परियोजनाएं पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने मुख्यमंत्री निश्चय गुणवत्ता प्रभावित योजना और हर घर जल (जल जीवन मिशन) जैसी जल आपूर्ति परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव में कदम रखा है।

