Tuesday, June 30, 2026 |
Home InternationalForeign Minister Jaishankar ने Bolivia की विदेश मंत्री से भेंट कर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

Foreign Minister Jaishankar ने Bolivia की विदेश मंत्री से भेंट कर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ नई दिल्ली/आईएएनएस  Foreign Minister S. Jaishankar ने दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia की Foreign Minister सेलिंडा सोसा लुंडा से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
Jaishankar ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कि बोलीविया की विदेश मंत्री सेलिंडा सोसा लुंडा के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक चर्चा हुई। हाल ही में ला पाज में हमारे नए दूतावास का उद्घाटन आईएनबीओ साझेदारी को और गहरा करने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। आज त्वरित प्रभाव परियोजनाओं पर समझौते पर हस्ताक्षर उस दिशा में एक और कदम है।
उल्लेखनीय है कि बोलीविया की Foreign Minister सेलिंडा सोसा लुंडा, हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो, नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी मंगलवार को रायसीना डायलॉग के 10वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। रायसीना डायलॉग 2025, जो विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित हुआ। यह सम्मेलन देश का प्रमुख मंच है, जो भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर केंद्रित है और वैश्विक समुदाय के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए समर्पित है।
Foreign Minister S. Jaishankar ने नेपाल, थाईलैंड, लग्जमबर्ग, लातविया और मालदीव के विदेश मंत्रियों के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें की थीं। उन्होंने लग्ज़मबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल से संयुक्त राष्ट्र सुधार, यूक्रेन संकट और भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी पर विचार-विमर्श किया था। फिलीपींस के विदेश मंत्री एनरिके ए. मानालो से कनेक्टिविटी, समुद्री सहयोग, बुनियादी ढांचे और आसियान साझेदारी पर चर्चा की। इसके अलावा, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील से मिलकर भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की थी।



You may also like

Leave a Comment