Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldFireside Ventures ने भारत के नए उद्यमियों को मजबूती देने के लिए उपभोक्ता-केंद्रित विकास पर भरोसा जताया

Fireside Ventures ने भारत के नए उद्यमियों को मजबूती देने के लिए उपभोक्ता-केंद्रित विकास पर भरोसा जताया

by Business Remedies
0 comments
fireside ventures

जयपुर, 24 जून, 2025- भारत की प्रमुख शुरुआती चरण की उपभोक्ता-केंद्रित वेंचर कैपिटल फर्म, फायरसाइड वेंचर्स ने फरवरी 2024 में जयपुर स्थित डेयरी ब्रांड फ्रुबोन  में निवेश किया। इस निवेश के ज़रिए फर्म ने मेट्रो शहरों से बाहर के बाज़ारों में उभरते उद्यमियों और उपभोक्ता मांग की संभावनाओं पर अपने विश्वास को और भी मजबूत किया है। इस साझेदारी ने राजस्थान जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में न सिर्फ डेयरी, बल्कि ब्यूटी, वेलनेस, फंक्शनल फूड और स्नैक्स जैसे तेज़ी से बढ़ते क्षेत्रों में नवाचार और उपभोक्ताओं की रुचि को उजागर किया है।

फ्रुबोन  ने फायरसाइड वेंचर्स, पीआई वेंचर्स एलएलपी (नरोटम सेखसरिया फैमिली ऑफिस) और अन्य एंजल निवेशकों से सीरीज़ ए फंडिंग हासिल करने के बाद तेज़ी से विस्तार किया है। शुरूआत से अब तक 65% से अधिक की सीएजीआर के साथ और वित्त वर्ष 2026 में लगभग 250 करोड़ रूपए की अनुमानित आय के साथ, यह ब्रांड उत्तर भारत की अग्रणी डेयरी कंपनियों में से एक बन गया है। आइसक्रीम, दूध, लस्सी और अन्य डेयरी उत्पादों की 200 से अधिक एसकेयू का विस्तृत पोर्टफोलियो जयपुर में स्थित इसके इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दम पर संचालित होता है।

फायरसाइड वेंचर्स का मानना है कि यह विकास केवल डेयरी जैसे क्षेत्र में अवसर नहीं दर्शाता, बल्कि टियर-2/3 भारत में बदलते उपभोक्ता व्यवहार की झलक भी देता है – खासकर राजस्थान जैसे राज्यों में, जहां भरोसा, गुणवत्ता और आसान उपलब्धता ब्रांड की सफलता के प्रमुख कारक हैं। जयपुर अब स्टार्टअप इनोवेशन के लिए एक उर्वर भूमि के रूप में उभरा है, जहां से मोबिलिटी, ऑटो-टेक, फैशन और फर्नीचर जैसे क्षेत्रों में कई चर्चित ब्रांड खड़े हुए हैं।

कारदेखो (भारत का प्रमुख ऑटो-टेक प्लेटफॉर्म), जुगनू (हाइपरलोकल मोबिलिटी की अग्रणी कंपनी), और वोयला (ऑफलाइन मौजूदगी वाला फैशन एक्सेसरीज़ ब्रांड) – सभी की जड़ें जयपुर से जुड़ी हैं। हाल के वर्षों में वुडनस्‍ट्रीट (होम फर्नीचर व डेकोर) और मिनिमलिस्‍ट(विज्ञान-आधारित स्किनकेयर ब्रांड) जैसे स्टार्टअप्स ने साबित किया है कि जयपुर के ब्रांड न सिर्फ स्थानीय स्तर पर सफल हो सकते हैं,बल्कि राष्ट्रीय पहचान भी बना सकते हैं। ये सफलताएं इस बात का प्रमाण हैं कि राजस्थान जैसे क्षेत्रों में अब डिजिटल-फर्स्ट और उपभोक्ता-केंद्रित व्यवसायों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।

फायरसाइड वेंचर्स  के पार्टनर आदर्श मेनन ने कहा, “हम हमेशा ऐसे ब्रांड्स का साथ देते हैं जो उपभोक्ताओं की असल ज़रूरतों को पूरा करते हैं। फ्रुबोन  में हमारा निवेश इसी सोच का प्रमाण है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि इस साझेदारी के ज़रिए राजस्थान में हमें जबरदस्त संभावनाएं दिखाई दीं – एक ऐसा राज्य जहां उद्यमशीलता की भावना, प्रतिभा और स्थानीय उपभोग की कहानियां एक साथ उभर रही हैं। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र के शुरुआती चरण के उद्यमी हमें सिर्फ निवेशक नहीं, बल्कि ऐसा साथी मानें जो पूंजी के साथ-साथ गहरी श्रेणीगत समझ और ब्रांड निर्माण में भी मदद करता है।”

देव मिल्‍क फूड्स के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने कहा, “फायरसाइड के साथ हमारी साझेदारी ने फ्रुबोन के विज़न और विस्तार को नई गति दी है। उनके उपभोक्ता-प्रथम दृष्टिकोण और रणनीतिक मार्गदर्शन से हमें अपने क्षेत्र में तेज़ी से और सशक्त तरीके से आगे बढ़ने में मदद मिली है। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि अब वे राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम में और गहराई से सक्रिय हो रहे हैं।”

राजस्थान का स्टार्टअप परिदृश्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और जयपुर इसकी धुरी बनकर उभरा है। ट्रैक्सन के अनुसार, 2024 तक राज्य में1,500 से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं, जो खाद्य और पेय, एग्री-टेक, एजुकेशन टेक्नोलॉजी (एडटेक) और सस्टेनेबल डी2सी ब्रांड्स जैसे क्षेत्रों में विकासशील हैं।

फायरसाइड वेंचर्स का मानना है कि क्लीन-लेबल फूड, फंक्शनल वेलनेस ब्रांड्स, और स्थानीय क्राफ्ट व संस्कृति-आधारित लाइफस्टाइल वेंचर्स जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। इस उभरते हुए माहौल में फायरसाइड राजस्थान के नए उद्यमियों के साथ मिलकर उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड्स की अगली पीढ़ी तैयार करने को लेकर उत्साहित है। फायरसाइड वेंचर्स  का मानना है कि क्लीन-लेबल फूड, फंक्शनल वेलनेस ब्रांड्स, और स्थानीय क्राफ्ट व संस्कृति-आधारित लाइफस्टाइल वेंचर्स जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। इस उभरते हुए माहौल में फायरसाइड राजस्थान के नए उद्यमियों के साथ मिलकर उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड्स की अगली पीढ़ी तैयार करने को लेकर उत्साहित है।



You may also like

Leave a Comment