Wednesday, July 15, 2026 |
Home Automobileउत्तरी बाज़ारों में अपनी पकड़ मज़बूत करेगा Ashok Leyland

उत्तरी बाज़ारों में अपनी पकड़ मज़बूत करेगा Ashok Leyland

उत्तरी क्षेत्र में मौजूदा 300 टचपॉइंट्स के अलावा 50 से ज़्यादा नए डीलरशिप और सर्विस आउटलेट खोलने की योजना

by Business Remedies
0 comments
ashok leyland

दिल्ली, 24 जून, 2025: हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की जानी-मानी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड, दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में अपनी मज़बूत पकड़ को और भी सुदृढ़ कर रहा है। कंपनी ने इस साल 50 से अधिक नए टचपॉइंट्स जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे ग्राहकों तक उनकी पहुँच और सुविधा बढ़ेगी। कंपनी के पास पहले से ही इस क्षेत्र में लगभग 300 चैनल आउटलेट हैं, जो ग्राहकों को पूरा सपोर्ट देते हैं। उत्तरी क्षेत्र की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, बड़े पैमाने पर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, और कमर्शियल वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी अपनी बाज़ार हिस्सेदारी को मज़बूत करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रही है, ताकि क्षेत्र की तेज़ी से बदलती परिवहन ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके।

राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते और भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में, दिल्ली अशोक लेलैंड की विकास रणनीति में एक अहम भूमिका निभाता है। बड़े पैमाने पर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और बढ़ती माल ढुलाई ज़रूरतों के साथ, दिल्ली कंपनी के मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) बिज़नेस के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है। अशोक लेलैंड के भरोसेमंद और कुशल वाहन इस क्षेत्र की ज़रूरतों के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं, जो प्रगति और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं।

अशोक लेलैंड लिमिटेड के प्रेसिडेंट – M&HCV, संजीव कुमार ने कहा, “उत्तरी भारत कमर्शियल वाहन क्षेत्र का सबसे बड़ा बाज़ार है और यह कुल उद्योग मात्रा का एक तिहाई से ज़्यादा हिस्सा है। हमने हमेशा इस क्षेत्र की अपार क्षमता को पहचाना है और हम इसमें मौजूद अवसरों को लेकर उत्साहित हैं. ग्राहक-केंद्रितता और उद्योग-अग्रणी कुल स्वामित्व लागत (total cost of ownership) पर हमारे फोकस ने हमें इस क्षेत्र में लगातार बढ़ने में मदद की है और हमने पिछले तीन सालों में लगभग 6.5% बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की है। हमारी प्रतिबद्धता इस क्षेत्र में मज़बूत साझेदारियों के माध्यम से बेहतरीन उत्पाद और सेवाएँ देने पर केंद्रित है। हम उत्तरी भारत में अपनी उपस्थिति को मज़बूत करने के लिए समर्पित हैं।”

अशोक लेलैंड इनोवेशन और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाने पर पूरी तरह से केंद्रित है, और कमर्शियल वाहन उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। अलग-अलग सेगमेंट में बाज़ार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कंपनी की तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती है। अशोक लेलैंड भविष्य में लगातार विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिस्पर्धी उत्पादों के विकास, संगठनात्मक क्षमताओं को बढ़ाने और दक्षता में सुधार करना जारी रखेगा। एक शानदार विरासत और टॉप-नॉच कमर्शियल वाहनों के निर्माण के लिए एक स्थापित प्रतिष्ठा के साथ, अशोक लेलैंड देश के उत्तरी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार है, जिससे M&HCV बाज़ार में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत होगी।



You may also like

Leave a Comment