Monday, July 13, 2026 |
Home Educationफैशन टेक्सटाइल्स एंड क्राफ्ट्स : ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज

फैशन टेक्सटाइल्स एंड क्राफ्ट्स : ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
आई आई एस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) जयपुर के स्कूल ऑफ डिजाइन के फैशन एंड टेक्सटाइल्स विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मलेन का उद्घाटन 26 सितम्बर 2024 को किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलपति टी एन माथुर ने सभी का स्वागत किया और कहा कि पर्यावरण को बचाने में वैश्विक स्तर पर वस्त्र उद्योग बड़ी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की कला संकाय की डीन, प्रोफेसर ईला जोशी ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं की नोट स्पीकर, चेयरमैन, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउन्सिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स, नई दिल्ली ने फैशन इंडस्ट्री में आरहे बदलावों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संस्कृति को जीवंत रखने में फैशन, वस्त्र और शिल्प का बड़ा योगदान है। भारत की अक्षुण संस्कृति को पारम्परिक शिल्पों के माध्यम से अंतराष्ट्रीय बाजार में ले जाना होगा। बैद ने कहा कि डिजाइनिंग में बड़ी शक्ति है जिसे हमें पहचानना है और विश्व पटल पर अपनी जगह बनानी है। इस दो दिवसीय सम्मलेन के माध्यम से देशभर के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योगविदों, शिल्पकारों, और छात्रों को एक मंच मिलेगा जिसमें फैशन जगत और वस्त्र शिल्प में आ रहे नवीन प्रयोगों व नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आये 155 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। साथ ही देशभर के संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, उद्योगविद एवं शोध छात्र मौखिक प्रस्तुतियों, पोस्टर सत्रों और संवादात्मक चर्चाओं के माध्यम से ज्ञान का आदान प्रदान करेंगे। इस मौके पर डायरेक्टर स्कूल ऑफ डिजाइन प्रोफेसर राधा कश्यप, हेड डिपार्टमेंट ऑफ फैशन एंड टेक्सटाइल्स डॉ सुलेखा ओझा मौजूद रहे। सम्मेलन में विभिन्न सत्रों में 45 पोस्टर्स डिस्प्ले किये जायेंगे एवं 46 शोध पत्र पढ़े जायेंगे। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ राखी गुप्ता ने धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्लोकलाइजेशन के माध्यम से भारत अपनी संस्कृति,शिल्प, परिधानों व नवीन प्रयोगों को विश्व स्तर पर ले जा सकता है। सम्मेलन के दूसरे दिन समापन सत्र में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर, डॉ सौम्या गुर्जर
मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगी।
इस सम्मेलन के माध्यम से फैशन जगत के साथ साथ क्लोदिंग इंडस्ट्री में सस्टेनेबिलिटी और एनवॉ यरनमेंट के प्रभाव को कम करने एवं पारम्परिक कलाओं को बचाए जाने की ओर एक सार्थक कदम उठाए जाने पर चर्चा होगी। सम्मेलन के पहले दिन प्रोफेसर चारु गुप्ता, इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, नई दिल्ली ने इंडियन टेक्सटाइल जाएंटस पर अपने विचार रखे। साथ ही प्रोफेसर मधु शरण, महाराजा सायजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बडौदा ने सस्टेनेबल फैशन बिजनेस पर चर्चा की।

 



You may also like

Leave a Comment