Monday, July 27, 2026 |
Home Corporate Worldराष्ट्रीय स्तर पर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Falcon Technoprojects India Limited’

राष्ट्रीय स्तर पर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Falcon Technoprojects India Limited’

राइट इश्यू के जरिए 21.43 करोड़ रुपए जुटा रही है कंपनी, 7 अप्रैल को खुलेगा इश्यू

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित ‘Falcon Technoprojects India Limited’ राष्ट्रीय स्तर पर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा राइट इश्यू के जरिए 21.43 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी को NSE Emerge से राइट इश्यू के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के निवेशक प्रस्तुतीकरण से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2010 में निगमित Falcon Technoprojects India Limited मुंबई आधारित एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो एकीकृत MEP समाधान प्रदान करती है, जिसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, अग्निशमन और प्लंबिंग के साथ-साथ फायर अलार्म, नेटवर्किंग, सुरक्षा और निगरानी, CCTV और एक्सेस कंट्रोल, इंटरकॉम सिस्टम, सोलर रूफटॉप PV इंस्टॉलेशन, सोलर वॉटर हीटिंग, गेट ऑटोमेशन, सिविल और निर्माण कार्य, बिल्डिंग पेंटिंग, स्लाइडिंग विंडो, ग्रिल, रेलिंग और फैब्रिकेशन सेवाएं शामिल हैं। कंपनी की विशेषज्ञता विद्युत प्रणाली और ELVHVAC प्रणाली, अग्निशमन और अग्नि अलार्म प्रणाली, सिविल और आंतरिक कार्य, प्लंबिंग और PHE प्रणाली संबंधित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में है।

कंपनी वर्ष 2010 से पूरे भारत में काम कर रही है और निष्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हुए डिलीवरी कर रही है। जून 2024 में कंपनी NSE Emerge प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी की सबसे बड़ी पहचान सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ-साथ निष्पक्ष और पारदर्शी व्यावसायिक प्रथाओं का पालन करना है। कंपनी ISO 9001:2015 प्रमाणित है। सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक, वाणिज्यिक और निजी क्षेत्र की परियोजनाओं में बढ़ती उपस्थिति Falcon को भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के अनुरूप एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित कर रही है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लाइसेंस और मजबूत अनुपालन संस्कृति कंपनी को स्थाई विकास में मदद कर रही है। कंपनी की मुख्य ताकत विश्वास एवं ईमानदारी, तकनीकी विशेषज्ञता और निष्पादन में अनुशासन है। भविष्य में कंपनी का फोकस जिम्मेदारीपूर्वक विस्तार करना, शासन व्यवस्था को मजबूत करना, स्थायी मूल्य का सृजन करना है।

इंडस्ट्री डायनामिक्स : जन परियोजनाओं में बढ़ते पूंजीगत निवेश और और बढ़ते प्राइवेट निवेश से वित्तीय वर्ष 2026 में देश का EPC मार्केट का आकार 75 बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। 2032 तक देश के पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कारोबारी संभावना है। 2027 में स्ट्रक्चरल ग्रोथ पर सरकार द्वारा 12.22 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय किया जाएगा। डेटा सेंटर, वाणिज्यिक संपत्तियों और ऊर्जा एकीकरण परियोजनाओं के कारण MEP सेगमेंट 26 फीसदी की CAGR से विस्तार कर रहा है। इस स्थिति का फायदा ‘Falcon Technoprojects India Limited’ को लंबे समय तक मिलेगा।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 16.57 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 11.47 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 26.50 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.17 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 सितंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 14.02 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.39 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी प्रबंधन का अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी 49.05 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्तीय वर्ष 2027 में कंपनी 100.05 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.16 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित करेगी। वर्तमान में कंपनी की कुल ऐसेट 63.83 करोड़ रुपए है।

प्रबंधन के अनुसार : कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक Bharat Parihar ने कहा कि ” फाल्कन में हमारी वृद्धि विश्वास, तकनीकी क्षमता और निष्पादन अनुशासन पर आधारित है। हम प्रत्येक परियोजना को एक बार के अनुबंध के बजाय दीर्घकालिक संबंध के रूप में देखते हैं। अगले चरण में प्रवेश करते हुए, हमारा ध्यान जिम्मेदारी से विस्तार करने, शासन को मजबूत करने और ग्राहकों, कर्मचारियों और निवेशकों के लिए स्थायी मूल्य सृजित करने पर है।”

राइट इश्यू के संबंध में जानकारी: कंपनी के राइट इश्यू के एंटाईटलमेंट क्रेडिट की आखरी डेट 31 मार्च 2026 और रिकॉर्ड डेट 27 मार्च 2026 है। कंपनी राइट इश्यू के जरिए 21.43 करोड़ रुपए जुटा रही है। कंपनी का राइट इश्यू 7 अप्रैल 2026 को खुलेगा और 16 अप्रैल 2026 को बंद होगा। राइट इश्यू के इक्विटी शेयरों का क्रेडिट 17 अप्रैल 2026 को और लिस्टिंग 20 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment