Saturday, July 4, 2026 |
Home Breaking NewsESIC ने जून में 21.67 लाख नए सदस्य जोड़े

ESIC ने जून में 21.67 लाख नए सदस्य जोड़े

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जून, 2024 में अपनी ईएसआई योजना के तहत 21.67 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। नियमित वेतन पर रखे गए कर्मचारियों के हाल आंकड़ों के अनुसार, यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में लगभग सात प्रतिशत अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि ईएसआईसी ने जून, 2023 में 20.27 लाख नए सदस्य जोड़े थे।बयान के अनुसार, जून में जोड़े गए कुल 21.67 लाख कर्मचारियों में से 10.58 लाख कर्मचारी (लगभग 49 प्रतिशत) 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। जून, 2024 में जुडऩे वाली महिला सदस्यों की संख्या 4.32 लाख है। इसके अलावा, इस दौरान 55 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण किया गया है। जून, 2024 में 13,483 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया, जिससे अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह आंकड़ा स्थायी नहीं है क्योंकि समय के साथ-साथ आंकड़ों में बदलाव आते रहते हैं।



You may also like

Leave a Comment