Friday, January 23, 2026 |
Home » Effwa Infra & Research Limited को JSW Steel Limited से 313.40 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Effwa Infra & Research Limited को JSW Steel Limited से 313.40 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Effwa Infra & Research Limited विभिन्न उद्योगों के लिए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण में इंजीनियरिंग, परामर्श, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और एकीकृत परियोजना प्रबंधन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसे JSW Steel Limited, डोलवी से चरण-III में General Waste Treatment Plant (ZLD) के निर्माण, आपूर्ति, सुपरविजन सेवाओं तथा संचालन एवं रखरखाव के लिए 313.40 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस परियोजना को पूरा करने की समयावधि 20 महीने निर्धारित की गई है।

कारोबारी गतिविधियां :
Effwa Infra & Research Limited पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े इंजीनियरिंग और परियोजना समाधान प्रदान करती है। कंपनी की विशेषज्ञता Zero Liquid Discharge (ZLD) System पर केंद्रित है, जो अपशिष्ट एवं सीवेज उपचार तथा रीसाइक्लिंग को समाहित करती है। ISO 9001:2015 प्रमाणित कंपनी होने के चलते यह डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति, कमीशनिंग, संचालन एवं मेंटेनेंस तक पूरे प्रोजेक्ट लाइफसाइकिल को कवर करती है।

कंपनी बिजली, खनन, इस्पात, तेल एवं गैस समेत कई क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान कर रही है। Effwa अब तक 3 MLD से 135 MLD क्षमता तक की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक निष्पादित कर चुकी है। घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कंपनी कई प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है। अनुभवी इंजीनियरों की समर्पित टीम और तीन दशकों से अधिक का प्रमोटर अनुभव Effwa को सतत अपशिष्ट जल उपचार एवं रीसाइक्लिंग समाधानों में अग्रणी बनाता है, जिसका उद्देश्य उद्योगों को सस्टेनेबल ऑपरेशन के लिए सक्षम बनाना है।



You may also like

Leave a Comment