मौसम में इनदिनों आ रहे बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, खांसी, गला खराब होना, नाक का बहना, शरीर में टूटन, सिरदर्द और थोड़े से काम करने पर थकान महसूस होना आम बात हो रही है। लोगों को इस समय सेहत का ख्याल रखना बेहत जरूरी है। वर्तमान समय में दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड हो रही है। इसके कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। जरा-सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, विभिन्न संक्रमणों के प्रति हमारी संवेदनशीलता भी बढ़ती जाती है। मौसमी संक्रमण जन स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। मौसमी वायरल सीजन जो आमतौर पर भारत में मानसून और सर्दियों के महीनों में होता है, संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ये संक्रमण मुख्य रूप से वायरस के कारण होते हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। मौसमी संक्रमणों के लक्षणों को पहचानना, इनका शीघ्र पता लगाना आवश्यक है। इनदिनों लोग इन्फ्लूएंजा की चपेट में जाता आ रहे हैं, जिसे आमतौर पर फ्लू कहा जाता है। यह एक संक्रामक श्वसन रोग है, जो भारत में सर्दियों के महीनों में चरम पर होता है। ऐसे में इन दिनों मच्छरों के प्रजनन स्थलों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने और उचित खाद्य स्वच्छता बनाए रखने से मौसमी वायरल संक्रमणों का खतरा काफी कम हो सकता है। अपने घर के आसपास रुके हुए पानी के स्रोतों को हटाने से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने में मदद मिलती है, जिससे डेंगू बुखार जैसी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा सुरक्षित खाद्य हैंडलिंग तकनीकों का पालन करना और उचित तापमान पर भोजन का भंडारण करना, दूषित भोजन के कारण होने वाले जठरांत्र संबंधी संक्रमणों को रोकता है। मौसमी संक्रमणों के जोखिम को कम करने के लिए निवारक उपायों को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। मौसमी संक्रमणों के बारे में जानकारी रखकर, रोकथाम में सक्रिय रहकर और जरूरत पडऩे पर उचित चिकित्सा सहायता लेकर, हम अपने स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर इन संक्रमणों के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

