New Delhi। DSM Fresh Foods Limited देश में एक अग्रणी प्रौद्योगिकी-आधारित फ्रेश फूड्स प्लेटफॉर्म है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसके निदेशक मंडल ने Avyom Foodtech Private Limited (AFPL) में 51 फीसदी नियंत्रक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण कंपनी के Ready-to-Eat (RTE) और Ready-to-Cook (RTC) श्रेणियों सहित रेडी-टू-ईट फूड सॉल्यूशंस सेगमेंट में औपचारिक प्रवेश और विदेशी निर्यात बाजारों में विस्तार का प्रतीक है।
यह अधिग्रहण DSM Fresh Foods Limited द्वारा लगभग 7.5 करोड़ रुपए के नकद निवेश के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें Avyom Foodtech Private Limited के शेयरों को प्रेफरेंशियल आवंटन के माध्यम से खरीदा जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप AFPL में 51 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण होगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी बोर्ड की मंजूरी के अधीन, AFPL में नए शेयर जारी करके बाहरी रणनीतिक निवेशक(कों) को शामिल करने पर विचार कर सकती है| इस संरचना का उद्देश्य परिचालन प्रबंधन और दीर्घकालिक पूंजी साझेदारों के बीच मजबूत तालमेल सुनिश्चित करना और कंपनी के रणनीतिक विकास उद्देश्यों का समर्थन करना है।




