Home » BSE SENSEX के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

BSE SENSEX के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Mumbai (IANS)। एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE (Bombay Stock Exchange) ने शुक्रवार को मुख्य सूचकांक सेंसेक्स के 40 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। बीते चार दशकों में यह इंडेक्स देश के एक आर्थिक सूचक के रूप में स्थापित होने में सफल रहा है। सेंसेक्स को एक जनवरी 1986 को लॉन्च किया था। यह भारत का पहला स्टॉक मार्केट इंडेक्स था। इसमें भारत के अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली शीर्ष 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है।

पूरे शेयर बाजार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में सेंसेक्स की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है और मौजूदा समय में यह भारत की आर्थिक ताकत और इक्विटी मार्केट के प्रदर्शन के लिए एक बेंचमार्क का काम करता है। इस उपलब्धि के मौके पर BSE के Managing Director और CEO Sundararaman Ramamurthy ने कहा कि यह सिर्फ एक सूचकांक का जश्न नहीं है, बल्कि यह भारत के कैपिटल मार्केट के सफर का जश्न है।

राममूर्ति ने कहा, “एक बंद मार्केट से लेकर दुनिया भर में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और इन्वेस्टर-सेंट्रिक इकोसिस्टम बनने तक, सेंसेक्स ने लगातार और भरोसेमंद तरीके से भारत की विकास की कहानी को संजोया है। जैसे-जैसे भारत विकसित होने की ओर आगे बढ़ रहा है, हम BSE में बदलते मार्केट की जरूरतों को पूरा करने और बदलते आर्थिक परिदृश्य को दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इस अवसर पर SEBI के Chairman Tuhin Kanta Pandey ने कहा कि पिछले चार दशकों में, “सेंसेक्स एक मजबूत बाजार सूचक के तौर पर समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जो भारत के आर्थिक बदलाव और हमारे कैपिटल मार्केट की बढ़ती परिपक्वता को दिखाता है।”

सेंसेक्स भारत के सबसे ज्यादा ट्रैक किए जाने वाले बेंचमार्क में से एक है, जिसमें 20 से ज्यादा Exchange Traded Fund (ETF) और Index Fund लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की एसेट मैनेज करते हैं। इसमें दुनिया के सबसे एक्टिव Index Option Contract में से एक भी शामिल है और पिछले दो सालों से यह सबसे तेजी से बढ़ने वाला Index Derivative Contract है। शुरुआत से अब तक, सेंसेक्स ने 13.4 प्रतिशत की Compounded Annual Growth Rate (CAGR) दर्ज की है, जो इस अवधि में भारत की लगभग 13 प्रतिशत की Nominal GDP Growth के काफी करीब है।



You may also like

Leave a Comment