नई दिल्ली: दो बड़ी भारतीय दवा कंपनियां Dr. Reddy’s Laboratories और Zydus Lifesciences ने अमेरिका से कुछ दवाइयां वापस मंगाई हैं। USFDA ने बताया कि इन दवाओं में निर्माण प्रक्रिया के दौरान कुछ क्वालिटी issues पाए गए। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया।
-
Dr. Reddy’s ने Suxamethonium Chloride Injection के 571 शीशे वापस मंगाए। यह दवा मांसपेशियों को आराम देने के लिए इस्तेमाल होती है। USFDA ने इसे Class-2 Recall में रखा, यानी अस्थायी या हल्की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, गंभीर जोखिम कम हैं।
-
Zydus Lifesciences ने 1,500+ एंटेकाविर टैबलेट्स वापस मंगाई। यह एंटीवायरल दवा मुख्य रूप से Chronic Hepatitis B के इलाज में काम आती है। इसमें अशुद्धता और खराब होने की समस्याएं पाई गई थीं।
यह पहला मामला नहीं है। पहले भी Sun Pharma, Lupin और Dr. Reddy’s ने गुणवत्ता या उत्पादन कारणों से US से दवाइयां वापस मंगाई हैं। जुलाई में Sun Pharma ने ADHD के इलाज की 5,448 बोतलें वापस मंगाई थीं।
🌟 Message clear: Patient safety is always the top priority

