Thursday, August 13, 2026 |
Home Corporate WorldDollex Agrotech Limited का राइट इश्यू 21 मई को खुलेगा, 33 रुपए है राइट इश्यू का प्राइस

Dollex Agrotech Limited का राइट इश्यू 21 मई को खुलेगा, 33 रुपए है राइट इश्यू का प्राइस

by Business Remedies
0 comments
Dollex Agrotech Limited

जयपुर। मध्यप्रदेश के दतिया आधारित चीनी निर्माण एवं बिक्री के साथ इथेनॉल निर्माण करने वाली कंपनी डोलेक्स एग्रोटेक लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि
कंपनी का राइट इश्यू 21 मई,2025 को खुलकर 4 जून 2025 को बंद होगा।

कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में राइट इश्यू के जरिए 49.42 करोड़ रुपए जुटाने व अन्य प्रस्ताव मंजूर किए थे।
रिकॉर्ड तिथि 14 मई, 2025 के अनुसार कंपनी के पात्र इक्विटी शेयरधारकों को 33 रुपए प्रति शेयर के भाव पर राइट्स इश्यू के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके, कुल 49,43,66,400 रुपये (रुपये उनतालीस करोड़ तैंतालीस लाख छियासठ हजार चार सौ मात्र) की राशि जुटाई जाएगी। राइट इश्यू का अनुपात 3:5 निर्धारित किया गया है यानी कि रिकॉर्ड तिथि तक शेयर धारण करने वाले निवेशक प्रत्येक 5 इक्विटी शेयर पर 3 राइट इश्यू शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इश्यू के रजिस्ट्रार के तौर पर स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया है।



You may also like

Leave a Comment