Thursday, August 13, 2026 |
Home Corporate WorldCanara Robeco ने लॉन्च किया Canara Robeco Multi Asset Allocation Fund

Canara Robeco ने लॉन्च किया Canara Robeco Multi Asset Allocation Fund

by Business Remedies
0 comments
Canara Robeco launches Canara Robeco Multi Asset Allocation Fund

मुंबई, 08 मई 2025: भारत के दूसरे सबसे पुराने एसेट मैनेजर, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने आज केनरा रोबेको मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के लॉन्च का ऐलान किया है। यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड फंड है जिसका लक्ष्य बाजार के अच्छे प्रदर्शन के समय अल्फा रिटर्न हासिल करना और बाजार के खराबदौरमेंनुकसान की संभावना को कम करना है।

 

यह फंड एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट, डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट, गोल्ड ईटीएफ और सिल्वर ईटीएफ में निवेश करती है। इसकी मल्टी असेट एलोकेशन रणनीति का लक्ष्य सभी तरह की बाजार स्थितियों में बेहतर परिणाम हासिल करना है।यह फंड बदलती आर्थिक स्थितियों, अर्निंग मोमेंटम, मार्केट वैल्यूएशन और इक्विटी रिस्क प्रीमियमको ध्यान में रखते हुए समय-समय पर असेट क्लॉस की समीक्षा करता रहेगाजिससे पोर्टफोलियो को संतुलित रखने में आसानी होगी।

 

नया फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई, 2025 को खुलेगा और 23 मई, 2025 को बंद होगा।

 

केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर, श्री रजनीश नरूला ने कहा, “केनरा रोबेको मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के लॉन्च से न केवल हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा, बल्कि यह निवेशकों को बाजार की नई-नई जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग तरह के समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता को भी बढ़ाएगा।” “हमारा लक्ष्यनिवेशकों के लिए लगातार नए फंड विकसित करना और उन्हें मजबूत पोर्टफोलियो बनाने में सहायता करना है।हम निवेशकों के वित्तीय लक्ष्यों के मुताबिकप्रोडक्ट विकसित करने के साथ ही इनमें लगातार सुधार करते रहतेहैं और उत्कृष्टता की अपनी संस्कृति पर फोकस बनाए रखते हैं।”



You may also like

Leave a Comment