Saturday, August 22, 2026 |
Home Metro City Specialमहिलाएं नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों की संवाहक: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

महिलाएं नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों की संवाहक: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रदेश सभा के महिला प्रकोष्ठ की प्रादेशिक कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह विद्याधरनगर में संपन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में नित नए आयाम स्थापित कर प्रदेश की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज के द्वारा समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर की जा रही सामाजिक सेवा की गतिविधियां प्रशंसनीय हैं। आज महिलाएं इतनी सशक्त और जागरूक है और समाज सेवा व उत्थान के लिए अपना योगदान दे रहीं है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करें, ऐसे में जरूरी है कि समाज में हमारे भविष्य रूपी बच्चों को शिक्षित किया जाए, बेटियों को पढ़ाया जाए, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, महिलाओं को सशक्त बनाया जाए, युवाओं को आत्मनिर्भर बनायें, खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जाए, नवपीढ़ी में संस्कारों का संचार किया जाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के समुचित विकास के लिए काम कर रही है, जिसके तहत लखपति दीदी, सोलर दीदी जैसी कई योजनाएं सामने हैं जिसके लिए सबको मिलकर काम करना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें एवं अन्य जरुरतमंद महिलाओं की भी मदद करें।
उप मुख्यमंत्री ने समाज के भामाशाहों से भी अनुरोध किया कि आप समाज सेवा व उत्थान के लिए ओर प्रयास करें। सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्य समाज में नव परिवर्तन का आधार बने, समाज का विकास का मार्ग प्रशस्त हो।
इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल, अजीत मांडन, पूर्व प्रधान रविशंकर, महासभा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रेणु जांगिड़, कार्यकारी अध्यक्ष कंचन जांगिड़, पार्षद सुरेश जांगिड़, अमराराम जांगिड़, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पार्षद प्रियंका अग्रवाल, पार्षद रूप कंवर, नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment