Friday, August 7, 2026 |
Home Corporate WorldDhoot Transmission Limited का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम सोमवार, 10 अगस्त को खुलेगा

Dhoot Transmission Limited का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम सोमवार, 10 अगस्त को खुलेगा

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड ("कंपनी") के 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये तय किया गया है

by Business Remedies
0 comments

 

 

 

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड (“कंपनी”) ने 2 रुपये के अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) वाले अपने इक्विटी शेयरों का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (“ऑफर”) सोमवार, 10 अगस्त, 2026 को खोलने का प्रस्ताव किया है। एंकर निवेशक बोली लगाने की तारीख बोली/ऑफर खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले, यानी शुक्रवार, 07 अगस्त, 2026 है। बोली/ऑफर बंद होने की तारीख बुधवार, 12 अगस्त, 2026 है।

ऑफर का प्राइस बैंड 829 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (अंकित मूल्य 2 रुपये) से 871 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (अंकित मूल्य 2 रुपये) तय किया गया है। न्यूनतम 17 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 17 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं। फ्लोर प्राइस और कैप प्राइस इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य का क्रमशः 414.50 गुना और 435.50 गुना है। वित्त वर्ष 2026 के लिए हमारे डिल्यूटेड ईपीएस के आधार पर प्राइस टु अर्निंग रेशियो (पी/ई) प्राइस बैंड के निचले स्तर पर 33.98 गुना है और प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 35.70 गुना है, जिसकी तुलना में समान कंपनियों के समूह का औसत पी/ई रेशियो 55.31 गुना है। कर्मचारी आरक्षण भाग में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को 80 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट दी जा रही है। पिछले तीन वित्त वर्षों के लिए निवल मूल्य पर भारित औसत रिटर्न 27.06% है।

इस ऑफर में 1400 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम और कुछ मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,91,37,602 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। इसमें बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स XV लिमिटेड (“प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर”) द्वारा 2 रुपये अंकित मूल्य के 1,60,18,769 तक इक्विटी शेयर और मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (जिसे पहले मंगलम कॉइल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) (“प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर”) द्वारा 2 रुपये अंकित मूल्य के 31,18,833 तक इक्विटी शेयर शामिल हैं।

 

इक्विटी शेयर बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) पर सूचीबद्ध होना प्रस्तावित हैं। ऑफर के लिए, एनएसई डेसिगनेटेड स्टॉक एक्सचेंज होगा।

ऐक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेफरीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिन्द्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और 360 वन वैम लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।



You may also like

Leave a Comment