बिजनेस रेमेडीज।DAM Capital Advisors Limited ने पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (“SEBI”) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (“डीआरएचपी”) दाखिल किया है। डैम कैपिटल वित्त वर्ष 2022 से 2024 तक राजस्व सीएजीआर के हिसाब से भारत में सबसे तेजी से बढऩे वाला निवेश बैंक है। अपने समकक्षों की तुलना में डैम कैपिटल का वित्त वर्ष 2024 में प्रॉफिट मार्जिन सबसे अधिक है।कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में इन्वैस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर्स – मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट, आरबीएल बैंक, ईज़ी एक्सेस फाइनेंशियल सर्विसेज और नरोत्तम सेखसरिया द्वारा 32.06 मिलियन शेयरों तक की ऑफर फॉर सेल शामिल है। प्रमोटर धर्मेश अनिल मेहता भी अपनी हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा बेच रहे हैं। नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

