Saturday, July 11, 2026 |
Home Educationभगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर CUG में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर CUG में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/वडोदरा
Centeral University Gugarat में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम की प्रस्तावना जनजातीय गौरव दिवस समिति के अध्यक्ष प्रो. जनक सिंह मीणा ने रखी, उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन परिचय के साथ इस तरह के कार्यक्रमों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाशंकर दूबे ने की। उन्होंने जनजाति समुदाय के महत्वपूर्ण क्रांतिकारियों के वीरता के बारे में बताया। उन्होंने तिलका मांझी और बिरसा मुंडा के अवदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्ववद्यालय, सूरत से आए सेंटर फॉर ट्राइबल स्ट्डीज के कॉर्डिनेटर गौतम गामित ने बिरसा मुंडा के जीवन के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को रेखांकित किया और उनकी जीवन दृष्टि पर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, पोस्टर, निबंध लेखन, नृत्य और गान आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के डॉ. मिनेश डामोर ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किये। इस अवसर पर नेट-जेआरएफ प्राप्त राहुल डामोर और प्रियंका तडवी को जनजातीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में खुशी मोदी ने एकल नृत्य, शियुनी चौधरी ने एकल गायन तथा निकिता, प्रियंका स्नेहा, मधु आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. गजेन्द्र मीणा, डॉ. बलदेव प्रजापति, डॉ. होकिप, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. पुलकेशी जानी, डॉ. गजेन्द्र आदि प्राध्यापकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ईवा लोरेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 



You may also like

Leave a Comment