जयपुर। कोलकाता आधारित ‘कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ देश की प्रमुख प्लास्टिक कैप निर्माता कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की एक इकाई को दुनिया की सबसे बड़ी पेय कंपनियों में से एक पेप्सिको से परफॉर्म ट्रायल के लिए “अनुमोदन” का दर्जा प्राप्त हो गया है। इस अनुमोदन स्थिति के अनुसार, आपूर्तिकर्ता साइट को 25 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2029 तक पेप्सिको की सुविधाओं को पैकेजिंग सामग्री वर्ग_उपवर्ग(वर्गों) की आपूर्ति करने की अनुमति है, बशर्ते कि पेप्सिको की व्यावसायिक इकाई और/या क्षेत्रीय टीम द्वारा अधिसूचित प्रदर्शन प्रबंधन कार्यों को पूरा किया जाए। इकाई का नाम कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट तृतीय (“आपूर्तिकर्ता साइट”) है जो कि प्लॉट संख्या ई2ए, सेक्टर 01, आईआईई ग्रोथ सेंटर, सिगड्डी, जिला पौड़ी गढ़वाल, कोटद्वार, उत्तराखंड में स्थित है और यहां पर उत्पाद क्लोजर प्राइमरी स्नैप ऑन/प्रेस ऑन एवं पानी के जार/बोतल के लिए प्लास्टिक का ढक्कन का उत्पादन होता है।
कारोबारी गतिविधियां: कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (सीसीआईएल) प्लास्टिक बोतल के कैप, क्लोज़र, पीईटी प्रीफॉर्म, बोतलें, हैंडल, श्रींक फिल्म और फूड-ग्रेड आरपीईटी फ्लेक्स का निर्माण करने वाली लिस्टेड कंपनी है। कंपनी बेवरेज, एफएमसीजी, इंडस्ट्रीयल और कंज्यूमर पैकेजिंग क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करती है। 2015 में स्थापित, कूल कैप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल में एक विशिष्ट कैप निर्माता के रूप में शुरुआत की थी और तब से कंपनी एक मल्टी प्रोडक्ट पैकेजिंग समाधान प्रदाता के रूप में विकसित हुई है। अब कंपनी पूर्वी भारत की सबसे बड़ी वेवरेज पैकेजिंग निर्माता है। मार्च 2022 में, कंपनी 7.5 गुना ओवरसब्सक्राइब हुए आईपीओ के माध्यम से एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध हुई, जो इसके विज़न में निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है। 3 वर्षों में कंपनी की 2 इकाईयों से 4 राज्यों में 7 इकाईयां हो गई है। उड़ीसा राज्य में कंपनी की इकाई स्थापित हो रही है।




