Saturday, January 24, 2026 |
Home » Coal India का उत्पादन दिसम्बर में 4.6 प्रतिशत बढ़ा

Coal India का उत्पादन दिसम्बर में 4.6 प्रतिशत बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / New Delhi। Coal India का उत्पादन दिसम्बर में सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि आपूर्ति में 5.2 प्रतिशत की गिरावट आई। खनन कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसने अपनी आठ अनुषंगी कंपनियों के साथ मिलकर दिसम्बर 2025 में 7.57 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया, जो वर्ष 2024 के इसी महीने के 7.24 करोड़ टन से अधिक है। हालांकि, इस महीने में उठाव यानी आपूर्ति 6.49 करोड़ टन था, जो दिसम्बर 2024 के 6.85 करोड़ टन से कम है।

वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-दिसम्बर) में Coal India का कुल उत्पादन 2.6 प्रतिशत घटकर 52.92 करोड़ टन रहा, जो पिछले वित्तवर्ष 2024-25 के नौ महीने में 54.34 करोड़ टन था। इस दौरान उठाव भी अप्रैल-दिसम्बर 2024-25 के 55.7 करोड़ टन से 2.2 प्रतिशत घटकर 54.47 करोड़ टन रहा।



You may also like

Leave a Comment