Monday, July 6, 2026 |
Home AutomobilePetrol and Diesel के मुकाबले बेहतर ईंधन का विकल्प है ‘CNG’

Petrol and Diesel के मुकाबले बेहतर ईंधन का विकल्प है ‘CNG’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज। कई फायदों के कारण सीएनजी कारें अन्य फ्यूल की तुलना में लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। सीएनजी न केवल पर्यावरण और आपकी कार के लिए अच्छा है बल्कि सुरक्षा के नजरिए से भी एक बेहतरीन है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सीएनजी अन्य फ्यूल के कंपेरिजन में बेहतर है

CNG के फायदे

कीमत

कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) पेट्रोल या डीजल जैसे महंगे फ्यूल का एक सस्ता विकल्प है। साथ ही CNG फिटेड कारें आज के समय में एक आम बात हो गया हैं, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। यह ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अलग अलग टेक्नोलॉजी के कारण पॉसिबल हो पाया है। सीएनजी न केवल पॉकेट के लिए अच्छा है बल्कि पर्यावरण के लिए भी सही ऑप्शन है।

सीएनजी पर्यावरण के लिए बेहतर है

वाहनों से निकलने वाली गैसें पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण हैं। एक स्टडी के मुताबिक सीएनजी पर चलने वाले वाहनों में गैस, कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन 80 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

कार के इंजन के लिए अच्छा है

सीएनजी को वाहन के इंजन के लिए सबसे साफ फ्यूल में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट्रोल या डीजल की तुलना में यह बहुत कम अवशेष (WASTE) छोड़ता है। इससे इंजन के पाइप और ट्यूब को कम नुकसान होता है, जिससे इंजन की उम्र बढ़ जाती है। कम पॉल्यूशन के कारण सर्विस सेंटर पर जाना भी कम हो जाता है।

कम रखरखाव लागत

कार की अच्छी सर्विसिंग कार खरीदने के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक है। अपनी कार को नियमित रूप से बनाए रखने के कई फायदे हैं। हालांकि, अगर आपको अपनी कार को बार-बार गैरेज ले जाने की जरूरत है, तो यह एक महंगा मामला होगा। यदि आपकी कार सीएनजी फिटेड है, तो इंजन की लाइफ बढ़ जाएगी क्योंकि फ्यूल के कारण मोटर ऑयल का प्रदूषण कम होगा।

सीएनजी सुरक्षित है

सीएनजी और पेट्रोल या डीजल जैसे फ्यूल के बीच सबसे स्पष्ट अंतर यह है कि सीएनजी तरल रूप में नहीं है। गैस होने के कारण, ये जल्दी गायब हो जाती है और फैलती नहीं है जिससे आग लगने का खतरा नहीं होता है। सीएनजी हवा से भी हल्की होती है इसलिए जल्दी और आसानी से गाड़ी से दूर चली जाती है।

CNG VS Electric Car कौनसी कार रहेगी आपके लिए बेस्ट

लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के बाद अब कार खरीदार ऑल्टरनेट फ्यूल या फिर इलेक्ट्रिक गाडिय़ों की ओर बढऩे लगे हैं। खासकर ष्टहृत्र कारों की सेल में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। हालांकि सेल प्रतिशत की बात की जाए तो पिछले एक साल में जितनी ग्रोथ इलेक्ट्रिक कारों की सेल में हुई है वो सबसे ज्यादा है लेकिन अभी भी इनकी संख्या कम है। सीएनजी हो या इलेक्ट्रिक दोनों ही तरह की कारों को खरीदने के पीछे कई तरह के फायदे हैं और इनकी कुछ खामियां भी हैं जिनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि आप भी सीएनजी या इलेक्ट्रिक कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो दोनों ही गाडिय़ों के फायदे और नुकसान जानना बहुत जरूरी है। इससे आपको ये पता चल सकेगा कि कौन सी गाड़ी लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। साथ ही आपको अपनी जरूरत का भी ध्यान रखना होगा।

कार खरीदने का बजट

सीएनजी कारों की कीमत हालांकि कुछ मायनों में पेट्रोल या डीजल कार की तुलना में ज्यादा हो सकती है लेकिन इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले ये काफी कम होती है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों में 3 से 5 लाख रुपये तक का फर्क आता है। ऐसे में यदि आपका बजट कम है तो सीएनजी कार आपके लिए बेहतर विकल्प है।

हर दिन का खर्च

सीएनजी कार को चलाने की कीमत इलेक्ट्रिक के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। माइलेज अच्छा देने के चलते ये पेट्रोल या डीजल से तो सस्ती पड़ती है लेकिन इलेक्ट्रिक कार की तुलना में ये काफी ज्यादा है। जहां एक सामान्य सीएनजी कार एक किलो गैस में 25 किमी। से 30 किमी। के बीच का माइलेज देती है। वहीं एक इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट केवल 1 से 2 रुपये किमी। की पड़ती है। कई कारों में ये इससे भी कम हो जाती है।

फ्यूल ऑप्शन का बड़ा फायदा

सीएनजी कारों का एक बड़ा फायदा है कि यदि गैस खत्म हो जाए तो आप इसे पेट्रोल पर स्विच कर के चला सकते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के साथ ऐसा नहीं है। चार्जिंग खत्म होने के बाद कार खड़ी ही होगी। इसको दोबारा चार्ज करना होगा। इसमें ऑल्टरनेट फ्यूल का कोई ऑप्शन नहीं होता है।

लंबी दूरी में सीएनजी मारेगी बाजी

यदि आप लंबी दूरी की यात्राएं करते हैं तो इलेक्ट्रिक कार आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित नहीं होगा। इसका कारण है कि देश में अभी भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से डवलप नहीं हुआ है और इसे चार्ज करने के लिए आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सामान्य तौर पर इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 400 किमी। से कम की रेंज ही देती हैं। लेकिन सीएनजी का नेटवर्क लगभग हर राज्य में अच्छा खासा फैल गया है।

परफॉर्मेंस पर असर

सीएनजी कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक कारों की परफॉर्मेंस काफी अच्छी होती है। ऑल्टरनेट फ्यूल होने के चलते सीएनजी कारों का पिकअप और टॉप स्पीड कुछ कम होती है। हालांकि इलेक्ट्रिक कारों की बेहतर टेक्नोलॉजी के चलते इनका पिकअप और टॉप स्पीड काफी अच्छी आ रही है।

सर्विस कॉस्ट

इलेक्ट्रिक व्हीकल की सर्विस कॉस्ट लगभग न के बराबर होती है। हालांकि सीएनजी व्हीकल की सर्विस कॉस्ट पेट्रोल और डीजल व्हीकल जितनी ही पड़ती है। सीएनजी कारों में इंजन ऑयल, फिल्टर जैसी चीजों को हर सर्विस पर बदलावाना होता है लेकिन ऐसा इलेक्ट्रिक कारों में नहीं होता है। हालांकि इलेक्ट्रिक कारों का बैटरी पैक या मोटर में खराबी आने पर ये खर्च लाखों रुपयों तक पहुंच जाता है।

स्पेस में फर्क

अगर आपको कार में स्पेस की ज्यादा जरूरत होती है और बूट का ज्यादा इस्तेमाल होता है तो आपके लिए सीएनजी विकल्प नहीं है। सीएनजी व्हीकल में टैंक बूट में होने के चलते स्पेस बिल्कुल नहीं रहता है। जबकि इलेक्ट्रिक कार में ऐसा नहीं होता और काफी अच्छा बूट स्पेस आपको मिलता है।



You may also like

Leave a Comment