Monday, July 6, 2026 |
Home Banking and InsuranceICICI Bank and MakeMyTrip ने यात्रा करने के शौकीनों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

ICICI Bank and MakeMyTrip ने यात्रा करने के शौकीनों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

MakeMyTrip ICICI Bank Credit Card MasterCard और रुपे द्वारा संचालित होगा

by Business Remedies
0 comments
ICICI Bank and MakeMyTrip launch co-branded credit card for travel enthusiasts

बिजनेस रेमेडीज़/मुंबई। ICICI Bank ने आज घोषणा की कि उसने देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी, मेकमायट्रिप (एमएमटी) के साथ साझेदारी में देश के यात्रा का बेहतरीन अनुभव पाने के शौकीन लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रीमियम सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

कई तरह के फीचर से भरपूर मेकमायट्रिप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड असीमित रिवॉर्ड के साथ यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाता है। ये रिवॉर्ड कभी एक्सपायर नहीं होते। यह कार्ड मायकैश (मेकमायट्रिप की रिवॉर्ड करेंसी) के साथ एक अनूठा मूल्य प्रदान करेगा, जिसमें 1 मायकैश का मूल्य रु.1 के बराबर होगा। इससे होटल बुकिंग पर 6त्न, फ्लाइट, हॉलिडे, कैब तथा बस पर 3त्न मायकैश और अन्य खुदरा खर्चों पर 1त्न मायकैश मिलेगा और यह सब, पहले से लागू मेकमायट्रिप छूट के अतिरिक्त होगा।
इस कार्ड पर दोहरी पेशकश यानि दो कार्ड की सुविधा के साथ उपलब्ध है क्योंकि यह मास्टरकार्ड और रुपे दोनों से संचालित है। इसके अलावा, रुपये क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ा जा सकता है, जिससे यूपीआई एनेबल्ड ऐप्स के जरिये सुरक्षित लेन-देन संभव हो जाता है।

यह सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड कॉम्प्लीमेंट्री एमएमटीब्लैक गोल्ड सदस्यता भी प्रदान करता है, जो होटल, फ्लाइट और हॉलिडे पैकेज में विशेष लाभ प्रदान करता है। एमएमटीब्लैक सदस्यों को चुनिंदा होटलों में कमरे और मील प्लान को अपग्रेड करते समय कम से कम 10त्न की छूट और एफएंडबी एवं स्पा सेवाओं पर न्यूनतम 20त्न की छूट मिलती है। इसके अलावा, उन्हें मेकमायट्रिप प्लेटफॉर्म पर हर फ्लाइट बुकिंग के साथ चुनिंदा ऐड-ऑन सेवाओं पर 25त्न की छूट मिलती है। यह कार्ड 0.99त्न की आकर्षक फॉरेक्स मार्क-अप दर और लेन-देन मूल्य के 1त्न के बराबर मायकैश प्रदान करता है। कार्ड की कीमत रु. 999 प्लस जीएसटी के ज्वाइनिंग और वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध है। शुल्क के भुगतान पर, ग्राहकों को रु. 1,000 मूल्य का मेकमायट्रिप उपहार वाउचर मिलता है, जिससे यह और भी आकर्षक बना जाता है।

 

 



You may also like

Leave a Comment