Sunday, July 12, 2026 |
Home Automobileसीके मोटर्स टाटा कॉमर्शियल पर आकर्षक उपहार योजना

सीके मोटर्स टाटा कॉमर्शियल पर आकर्षक उपहार योजना

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/उदयपुर। टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों के अधिकृत डीलर सी.के.मोटर्स कमर्शियल पर टाटा पिकअप वाहन श्रृंखला पर त्योहारों के लिये आकर्षक उपहार योजना लागू की है।
सी.के.मोटर्स के वरूण मुर्डिया ने बताया कि इस योजना के तहत टाटा ऐस पिकअप गाडी मात्र 2.99 प्रतिशत ब्याज दर और 1,25,000 रुपये तक की बचत के साथ खरीदी जा सकती है। मुर्डिया ने बताया कि दिवाली के अवसर पर हमेशा की तरह सी.के.मोटर्स टाटा ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर प्रस्तुत किया है। इस उपहार योजना के तहत अनेक ग्राहकों के टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीनें आदि खुली तो उनके चेहरों पर रौनक देखनें को मिली। त्यौहार पर उपहार योजना के तहत दमदार टाटा इंट्रा मात्र 4.99 प्रतिशत की ब्याज दर पर और 1,10,000 रुपये तक की बचत के साथ उपलब्ध है। साथ ही हर बुकिंग पर निश्चित उपहार और उपहार योजना के तहत मोटरसाइकिल, एलइडी टीवी, स्मार्ट फोन और स्मार्ट वॉच जैसे आकर्षक उपहार ग्राहकों के लिए विशेष रूप से प्रस्तुत है।



You may also like

Leave a Comment