Monday, February 23, 2026 |
Home » Chavda Infra Limited को NSE से प्रेफरेंशियल शेयर के माध्यम 91.20 करोड़ रुपए जुटाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई

Chavda Infra Limited को NSE से प्रेफरेंशियल शेयर के माध्यम 91.20 करोड़ रुपए जुटाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हुई

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। गुजरात के Ahmedabad आधारित कंपनी Chavda Infra Limited देश के सबसे तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजारों में से एक Gujarat के सिविल कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को National Stock Exchange of India Limited से प्रस्तावित प्रेफरेंशियल निर्गम के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

सैद्धांतिक स्वीकृति 80,00,000 इक्विटी शेयरों के निर्गम के लिए दी गई है, जिनका मूल्य 10 रुपए है। गैर-प्रवर्तक, सार्वजनिक श्रेणी से संबंधित व्यक्तियों को एक या एक से अधिक किश्तों में 114 रुपए (केवल एक सौ चौदह रुपए) प्रति इक्विटी शेयर (104 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम सहित) के निर्गम मूल्य पर 10 रुपए प्रत्येक का प्रेफरेंशियल शेयर जारी कर पूंजी जुटाई जाएगी। उपर्युक्त निर्गम के माध्यम से जुटाई जाने वाली कुल राशि 91,20,00,000 रुपए (91 करोड़ 20 लाख रुपए मात्र) होगी, जिसका भुगतान नकद में किया जाएगा।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2012 में Chavda Infra Limited का incorporation हुआ था। Chavda Infra Limited Gujarat में आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत परियोजनाओं में निर्माण और संबद्ध सेवाएं प्रदान करती है।

कारोबारी गतिविधियां: Chavda Infra Limited Chavda Group का एक हिस्सा है, जिसमें 3 व्यवसाय, Chavda Infra Limited, Chavda RMC और Chavda Developers शामिल हैं, जो Ahmedabad, Gandhinagar और Rajkot में सेवाएं प्रदान करते हैं। कंपनी ने आवासीय संपत्तियों, वाणिज्यिक संपत्तियों, संस्थागत बुनियादी ढांचे आदि में 670.99 करोड़ रुपए की 100 से अधिक पूर्ण परियोजनाएं स्थापित की हैं। कंपनी योजना और डिजाइन से लेकर निर्माण और निर्माण के बाद की गतिविधियों तक सेवाएं प्रदान करती है।

Chavda Infra Limited के तीन व्यावसायिक कार्यक्षेत्र अनुबंध सेवाएं, विकास सेवाएं और वाणिज्यिक किराये की सेवाएं हैं। Chavda Infra Limited BCQ Assessment Private Limited द्वारा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए ISO 9001:2015 प्रमाणित है। कंपनी को यह गुणवत्ता प्रमाणन वाणिज्यिक, आवासीय और संस्थागत भवनों के निर्माण के लिए हासिल हुआ है।



You may also like

Leave a Comment