Sunday, July 26, 2026 |
Home Corporate World‘Accord Transformer and Switchgear Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Accord Transformer and Switchgear Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 25 फरवरी 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। हरियाणा के Gurugram आधारित Accord Transformer and Switchgear Limited विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल पावर एवं डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट का निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा मशीनरी और उपकरण की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय करने के लिए राशि जुटाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 25 फरवरी 2026 को होगा बंद।

कारोबारी गतिविधियां: 2014 में निगमित Accord Transformer and Switchgear Limited, इलेक्ट्रिकल पावर एवं डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट की विविध श्रेणी के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और आपूर्ति में लगी हुई प्रतिष्ठित कंपनी है। 10 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, कंपनी Electric Transmission एवं Distribution, Renewable Energy, औद्योगिक अनुप्रयोग, Infrastructure परियोजनाएं और Electric Vehicle (EV) Charging Network सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों की मानक और अनुकूलित आवश्यकताओं को पूरा कर रही है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 40.81 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 48.60 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.61 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 79.20 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 45.29 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.91 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 6.44 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.18 का है और इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Accord Transformer and Switchgear Limited’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 25 फरवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 55,62,000 शेयर 43 से 46 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर कुल 26 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 3000 शेयरों का है और व्यक्तिगत निवेशकों को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment