Wednesday, December 17, 2025 |
Home » GST rate cut और festive demand की वजह से cars की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल

GST rate cut और festive demand की वजह से cars की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / New Delhi (IANS)। वाहन निर्माता companies ने October के लिए अपनी बिक्री के शानदार आंकड़े जारी किए हैं। festive season और GST 2.0 सुधार के बीच Maruti Suzuki से लेकर Toyota तक सभी companies ने अधिक से अधिक गाड़ियों की बिक्री की। देश की सबसे बड़ी auto company Maruti Suzuki की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, company ने October में कुल 2,20,894 units बेचीं, जो company की अब तक की सबसे अधिक monthly बिक्री है। Maruti की domestic बिक्री 1,80,675 units रही। इसके अलावा, Original Equipment Manufacturers को 8,915 units बेची गईं और 31,304 गाड़ियां export की गईं। Tata Motors द्वारा जारी बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, company ने October में कुल 61,295 units बेचीं। जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में company ने 48,423 units की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 26.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा, company ने 9,286 units की अब तक की सबसे अधिक EV बिक्री भी की, जो कि सालाना आधार पर 73.4 प्रतिशत की वृद्धि थी। company ने 47,000 से अधिक SUV की बिक्री की, जो कि monthly बिक्री में अब तक का सबसे अधिक 77 प्रतिशत share भी रहा। इसके अलावा, company की Tata Nexon की demand में भी शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें 50 प्रतिशत की सालाना volume growth हुई। वहीं, company ने October में Harrier और Safari की 7,000 units बेचीं।

Hyundai द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, company ने कुल 69,894 units की monthly बिक्री दर्ज की। domestic market में company ने कुल 53,792 गाड़ियां बेचीं, जो कि मासिक आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि थी। इसके अलावा, 16,102 गाड़ियों का export किया। company की Hyundai Creta और Venue की कुल मिलाकर 30,119 units की बिक्री हुई, जो कि इन दोनों ही cars की अब तक की सबसे अधिक monthly बिक्री रही। Toyota ने बीते महीने October में 42,892 गाड़ियों की बिक्री की, जो कि company की सबसे अधिक monthly बिक्री रही। company ने बिक्री को लेकर सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। company ने domestic market में 40,257 units की बिक्री और 2,635 गाड़ियों का export किया।



You may also like

Leave a Comment