विस्तार की रफ्तार तेज
नई दिल्ली आधारित परिधान retail company Cantabil Retail India Limited ने जुलाई 2026 में देश के अलग-अलग Locations पर 8 नए शोरूम खोले हैं। इसके साथ कंपनी के कुल शोरूम और स्टोर्स की संख्या बढ़कर 675 हो गई है। कंपनी ने यह जानकारी शेयर बाजारों को दी है।
700 स्टोर्स का लक्ष्य
कंपनी अपनी retail presence को लगातार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। Management का इरादा शोरूमों की संख्या 700 से अधिक तक पहुंचाने का है। विस्तार योजना के तहत Tier 2 और Tier 3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां कंपनी महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की Category में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
SSG सुधार पर फोकस
Cantabil Retail India Limited का मुख्य फोकस Same Store Growth यानी SSG में सुधार करना है। इसके लिए मौजूदा product categories में नई और fresh range पेश करने, Inventory Management बेहतर बनाने और स्टोर स्तर पर tracking को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। कंपनी का मानना है कि इससे कर्मचारियों को बेहतर Sales के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और Margin पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
वेयरहाउसिंग में निवेश
Operational efficiency बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने Corporate Office के साथ नई multi-level warehousing facility में निवेश किया है। Management के अनुसार इससे लागत कम करने, efficiency बढ़ाने तथा Inventory और Supply Chain Management को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
प्रतिस्पर्धी बढ़त की तैयारी
कंपनी लागत नियंत्रण और operational efficiency से जुड़े क्षेत्रों पर लगातार काम कर रही है। Management को उम्मीद है कि स्टोर विस्तार, बेहतर product mix और मजबूत supply chain के जरिए कंपनी बाजार में अपनी competitive position को और मजबूत कर सकेगी

