बिजनेस रेमेडीज़/नागौर। भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स एवं एथलेजर फुटवियर ब्राण्ड्स में से एक कैम्पस ने नागौर के शिव कॉलोनी में नए स्टोर का लॉन्च किया है, जिसका संचालन ड्रीम शिवेरा द्वारा किया जाएगा। 1,112 वर्गफीट में फैला यह स्टोर दुकान नंबर 5क्तङ्ग2+7॥ङ्ख, शिव कॉलोनी, नागौर, राजस्थान में स्थित है। यह स्टोर उच्च गुणवत्ता के फैशनेबल और किफायती स्नीकर्स की व्यापक रेंज लेकर आएगा।
भव्य ओपनिंग के अवसर पर कैम्पस स्पेशल प्रोमोशनल ऑफर्स भी लेकर आया है, जिसके तहत उपभोक्ता स्टोर से रु. 2,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर 10 फीसदी तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
ब्राण्ड की विस्तार योजनाओं के तहत इस स्टोर का लॉन्च किया गया है, जो मल्टी चैनल सेल्स दृष्टिकोण और फैशनेबल फुटवियर्स के साथ उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने और उनकी खरीददारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
नए लॉन्च किए गए स्टोर में कैम्पस के लोकप्रिय स्नीकर्स और आधुनिक फुटवियर जैसे नाइट्रो फ्लाय, नाइट्रो बूस्ट की व्यापक रेंज उपभोक्ताओं को खरीददारी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी। रोजमर्रा के विभिन्न मौकों और फैशन संबंधी जरूरतों के लिए कई तरह के विकल्पों के साथ इस स्टोर में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। यह पहल उपभोक्ताओं को उत्कूष्ट अनुभव प्रदान करने की कैम्पस एक्टिववियर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

