Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate WorldSEBI के एक्शन के बाद निवेशक निकल रहे हैं ‘C2C Advanced Systems Ltd’ के IPO से

SEBI के एक्शन के बाद निवेशक निकल रहे हैं ‘C2C Advanced Systems Ltd’ के IPO से

by Business Remedies
0 comments
C2C Advanced Systems Ltd

जयपुर। वित्तीय बाजारों की नियामक संस्था सेबी ने ‘C2C Advanced Systems Ltd‘ के IPO  पर एक्शन लिया है। एक्शन के बाद निवेशक कंपनी के आईपीओ से निकल रहे हैं। एनएसई ने सर्कुलर जारी कर निवेशकों को इस कंपनी के आईपीओ से निकलने की प्रक्रिया जारी की है। निवेशकों के पास विकल्प है कि वह कंपनी के आईपीओ से निकले या बन रहें। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन लीड मैनेजर कंपनी मार्क कॉर्पोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। इसके द्वारा पहले 9 SME IPO का प्रबंध किया गया है।

सेबी के एक्शन के बाद अगर कोई नकारात्मक पहलू सामने आता है तो वह कंपनी और लीड मैनेजर के लिए भी काफी ज्यादा खराब साबित हो सकता है। हाल ही के दिनों में सेबी एसएमई आईपीओ के प्रति गंभीर हो गई है।

सेबी के कंपनी से तीन कार्रवाई बिंदु और कंपनी का प्रयास:
कंपनी स्वतंत्र लेखा परीक्षकों की नियुक्ति करेगी और वित्तीय खातों की एक स्वतंत्र रिपोर्ट प्रदान करेगी। कंपनी ने ऑडिटर नियुक्त कर लिया है और रिपोर्ट 2-3 दिन में आ जाएगी।
कंपनी आईपीओ की सदस्यता लेने वाले निवेशकों (एंकर सहित) को विकल्प देगी कि वे चाहें तो अपना आवेदन वापस ले लें। इससे पहले शेयर आवंटन होगा और कोई नई सदस्यता नहीं होगी।
एनएसई लिस्टिंग के बाद फंड के उपयोग पर एक निगरानी एजेंसी स्थापित करेगी। स्वतंत्र ऑडिटर द्वारा एनएसई/सेबी को रिपोर्ट सौंपने तक आईपीओ लिस्टिंग स्थगित रहेगी।



You may also like

Leave a Comment