Tuesday, August 25, 2026 |
Home AutomobileBYD ने राजस्थान में पेश की Sealion 7 Dynamic

BYD ने राजस्थान में पेश की Sealion 7 Dynamic

Premium Electric SUV Segment में ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ Entry Point, ‘Celebrate Your Dreams with BYD’ Festive Offer का लाभ भी उपलब्ध

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज। वैश्विक स्तर पर New Energy Vehicle निर्माता कंपनी BYD की भारतीय सहायक कंपनी BYD India ने अपनी Premium Electric SUV Range में नई BYD Sealion 7 Dynamic को राजस्थान के बाजार में पेश किया। जयपुर में JLN मार्ग स्थित Sky BYD Showroom पर नए Model की आधिकारिक Launching की गई। समारोह की मुख्य अतिथि JDA की Chief Controller (Enforcement) रानू शर्मा थीं। इस अवसर पर Sky Evolution के Managing Director गौरव जैन, आलोप मेहता, Vice President Sales सुनील सिंघानी, General Manager अभिनव खोसला सहित कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Rs. 41.90 लाख की शुरुआती कीमत पर पेश किया नया Variant

Sealion 7 Dynamic की विशेषताओं के बारे में Sky Evolution के Managing Director गौरव जैन एवं आलोप मेहता ने बताया कि 71.8 और 82.56 किलोवॉट की Blade Battery से लैस यह SUV 520 किलोमीटर की Range प्रदान करती है और महज 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी शुरुआती Ex-Showroom कीमत Rs. 41.90 लाख रखी गई है। यह Variant शानदार Performance, Smart Technology और रोजमर्रा की उपयोगिता के संतुलन के साथ Premium Electric Mobility का अनुभव प्रदान करता है।

तीन Variant और चार रंगों में मिलेंगे ग्राहकों को विकल्प

Sealion 7 Dynamic चार आकर्षक रंगों Atlantis Grey, Cosmos Black, Aurora White और Shark Grey में उपलब्ध होगा। नए Variant के जुड़ने के बाद BYD Sealion 7 Portfolio में अब Sealion 7 Dynamic, Premium और Performance Variant शामिल हो गए हैं। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और पसंद के अनुरूप अधिक विकल्प मिलेंगे। Sealion 7 Family में अब 71.8 और 82.56 किलोवॉट Blade Battery के विकल्प भी मिलेंगे, जिससे अलग-अलग Driving जरूरतों के अनुसार चुनाव करना आसान होगा।

e-Platform 3.0 के साथ Premium Features और Smart Technology

अत्याधुनिक Technology और Premium Features वाले BYD Sealion 7 Dynamic को कंपनी के समर्पित e-Platform 3.0 पर तैयार किया गया है। नई SUV में BYD की कई प्रमुख Technology और Features शामिल हैं। इनमें Ultra Safe Blade Battery, Cell-to-Body Technology, Intelligent Torque Adaption Control, Panoramic Glass Roof और Rotating Touchscreen Infotainment System प्रमुख हैं। इसके अलावा वाहन में सुरक्षा और Driver Assistance से जुड़ी कई आधुनिक Technology दी गई हैं, जो Driving को अधिक सुरक्षित, Smart और आरामदायक बनाने में मदद करती हैं।

Festive Offer में Home Charger और Extended Warranty का लाभ

इस Launching के तहत ग्राहकों को ‘Celebrate Your Dreams with BYD’ Festive Offer का लाभ भी मिलेगा। यह Offer 1 अगस्त 2026 से शुरू किया गया था। इसके तहत BYD Sealion 7 Dynamic के ग्राहकों को 7 किलोवॉट Home Charger और Installation मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही 10 वर्ष की Roadside Assistance Coverage Extension तथा LFP LV Battery पर 10 वर्ष या 1.5 लाख किलोमीटर तक की Extended Warranty, जो भी पहले हो, जैसे लाभ भी प्राप्त होंगे।



You may also like

Leave a Comment