Tuesday, August 25, 2026 |
Home Tech WorldAI+ Smartphone ने Project Open Review 2.0 में पेश किया नया Nova 2 Power

AI+ Smartphone ने Project Open Review 2.0 में पेश किया नया Nova 2 Power

Golden Blue Fusion और Blue Fusion रंगों में आया Nova 2 Power, Launch से पहले Reviewers, Creators, Journalists और Ethical Hackers को Phone को खुद परखने का मौका

by Business Remedies
0 comments

राजस्थान। AI+ Smartphone ने अपनी Nova 2 Series में नया Nova 2 Power पेश किया है। इसे Project Open Review 2.0 के जरिए सामने लाया गया है, जिसमें Phone के Design, रंग और Chipset की जानकारी Market में आने से पहले ही साझा की गई है। इस Program के तहत Reviewers, Creators, Journalists, Technology में दिलचस्पी रखने वाले लोगों और Ethical Hackers को Nova 2 Power को खुद इस्तेमाल कर परखने का मौका दिया जा रहा है।

Project Open Review के पहले Edition में 700 से ज्यादा Registrations मिले थे। अब Open Review 2.0 में पहली बार Ethical Hackers को भी शामिल किया गया है। इसके जरिए AI+ Smartphone का उद्देश्य Phone ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही उसे अलग-अलग स्तर पर परखने और Transparency के जरिए भरोसा बढ़ाने का है।

Nova 2 Power के साथ AI+ Smartphone दो खास बातों पर Focus कर रहा है, “ऐसी Design, जो आकर्षित करे और ऐसा Power, जो लंबे समय तक साथ दे।” Phone का Design दो अलग-अलग Dual Color Fusion Finish में आता है। Golden Blue Fusion में Muted Gold और Deep Navy Blue का Fluid Gradient है, जो हल्के Golden Shade से धीरे-धीरे गहरे और Bold रंग में बदलता है। वहीं, Blue Fusion में Cool Ocean Blue से Bright Sunset Orange तक का Color Transition देखने को मिलता है, जो Phone को Young और ज्यादा Expressive Look देता है।

Nova 2 Power में रंगों को सिर्फ Phone की बाहरी खूबसूरती तक सीमित नहीं रखा गया है। अलग-अलग रंगों को एक Flowing Finish में मिलाकर Phone को एक अलग और आसानी से पहचानी जाने वाली पहचान दी गई है। यह Design उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो Smartphone को सिर्फ Technology का Device नहीं, बल्कि अपनी Personal Style का हिस्सा भी मानते हैं।

Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 Chipset दिया गया है, जो 6nm Process पर तैयार किया गया है। इसे लंबे समय तक बेहतर Performance और Power Efficiency के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए Design किया गया है।

AI+ Smartphone के CEO और NxtQuantum Shift Technologies के Founder, माधव शेठ ने कहा, “Nova 2 Power, Nova Series का अगला कदम है, जिसमें बेहतर Performance के साथ एक अलग Design पहचान को जोड़ा गया है। Dimensity 7100 Phone को मजबूत Performance देता है, जबकि हमारे नए Color Fusion Finish इसे सिर्फ Specifications से आगे एक अलग पहचान देते हैं। लेकिन, हमारा मानना है कि किसी Product को ग्राहकों का भरोसा चाहने से पहले उसे खुद को साबित करना चाहिए। Project Open Review 2.0 के जरिए हम Nova 2 Power को ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही अलग-अलग स्तर पर परखने का मौका दे रहे हैं।”

Project Open Review 2.0 के तहत प्रतिभागियों को Nova 2 Power को पहले ही इस्तेमाल करने और इसके सभी Specifications के साथ पूरे User Experience को स्वतंत्र रूप से परखने का मौका मिलेगा। इस पूरी प्रक्रिया में कोई तय Script नहीं होगी और प्रतिभागियों से किसी तरह के Positive Review की उम्मीद नहीं की जाएगी। Nova 2 Power, NxtQuantum OS पर चलता है, जो AI+ Smartphone का Mobile Operating System है। इसके साथ Nova Series को बेहतर Performance और Design पर Focus करते हुए आगे बढ़ाया गया है।

Nova 2 Power के बारे में बाकी जानकारी, जिसमें इसके Additional Specifications, कीमत और Availability शामिल हैं, ग्राहकों के लिए Launch के करीब साझा की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment