जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
तेलंगाना के सिकंदराबाद आधारित Sumax Engineering Limited Automotive OEM और Auto Refinish बाजारों के लिए Products का निर्माण एवं Trading करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा राजस्थान के टपुकड़ा तहसील के करोली स्थित RIICO Industrial Area के Plot संख्या-E-185 पर प्रस्तावित Manufacturing Unit-I के निर्माण हेतु वांछित Capital Expenditure का वित्तपोषण करने, हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के बादली तहसील के निमाना गांव के Sector 11 स्थित Model Economic Township के Plot संख्या-P-32, गली संख्या-B पर प्रस्तावित Manufacturing Unit-II के निर्माण हेतु वांछित Capital Expenditure का वित्तपोषण करने, कंपनी की Working Capital आवश्यकताओं और General Corporate Purposes की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 28 अगस्त 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 1994 में निगमित, Sumax Engineering Limited Automotive OEM (Original Equipment Manufacturer) और Auto Refinish बाजारों के लिए Products के निर्माण एवं Trading में लगी हुई है। कंपनी दो Segment, Manufacturing एवं Trading के माध्यम से काम करती है। इसके Manufacturing Portfolio में Adhesive Tapes और Die-Cuts, Pre-Taped Masking Film, Rubbing और Polishing Compound, Buffing और Foam Pads, Reflective Tape, Domes और Graphics, और Car Care Products शामिल हैं। अपने Trading Segment के माध्यम से, कंपनी Electrical और Pneumatic Tools, Abrasive Sheet, Disc और Roll, Body Shop Consumables, Retail Products, Accessories और Aerosol Products Supply करती है।
Financial Performance: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 13,154.07 लाख Rs. का कुल Revenue और 743.14 लाख Rs. का Profit After Tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 14,718.32 लाख Rs. का कुल Revenue और 998.16 लाख Rs. का Profit After Tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 14,834.45 लाख Rs. का कुल Revenue और 1,275.86 लाख Rs. का Profit After Tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 8.64 फीसदी का Profit After Tax Margin हासिल किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: Sumax Engineering Limited का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 28 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 Rs. Face Value के 52,87,200 Equity Shares 95 से 101 Rs. प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 53.40 करोड़ Rs. जुटाए जा रहे हैं। इनमें से Shareholders द्वारा Offer for Sale के माध्यम से 9,96,000 Shares बिक्री कर करीब 10 करोड़ Rs. हासिल किए जाएंगे। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lot के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager Company GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख Investment Advice नहीं है।

