मुंबई | 23 जुलाई | Bombay Stock Exchange (BSE) ने गुरुवार को नए बेंचमार्क BSE Total Market Index (TMI) को लॉन्च किया है। यह बाजार पूंजीकरण के हिसाब से BSE AllCap में मौजूद 98 प्रतिशत कंपनियों का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके जरिए एक्सचेंज की कोशिश बाजार की ट्रैकिंग को आसान बनाना है।
एक्सचेंज के अनुसार, यह इंडेक्स BSE AllCap Universe के कम से कम 98 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगा, जिसमें कम से कम 1,000 स्टॉक्स शामिल होंगे। इससे यह भारतीय इक्विटी बाजार के लिए सबसे व्यापक बेंचमार्क इंडेक्स में से एक बन जाएगा।
BSE Total Market Index (TMI) की बेस वैल्यू 1,000 रखी गई है और इसकी पहली वैल्यू डेट 16 सितंबर, 2005 है। इस इंडेक्स का पुनर्गठन हर छह महीने में, यानी जून और दिसंबर में किया जाएगा।
इस इंडेक्स का संचालन BSE Index Services Private Limited द्वारा किया जाएगा, जो BSE की सहयोगी कंपनी है और अन्य इंडेक्स का भी संचालन करती है।
BSE Index Services Private Limited के Managing Director & CEO Ashutosh Singh ने कहा कि इस इंडेक्स को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत के Capital Market की वृद्धि के साथ-साथ विकसित होगा और केवल कुछ निश्चित कंपनियों या शेयरों तक सीमित नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा, ” BSE Total Market Index को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जैसे-जैसे भारत का Capital Market बढ़ेगा, यह भी उसी के साथ आगे बढ़ेगा। यह सूचीबद्ध Market Capitalization का व्यापक और सटीक प्रतिनिधित्व करता है तथा बाजार में होने वाले बदलावों को भी दर्शाता है।”
एक्सचेंज ने बताया कि इस नए बेंचमार्क का उपयोग Passive Investment Products जैसे Exchange Traded Funds (ETFs) और Index Funds के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, यह Portfolio Management Services (PMS), Mutual Fund Schemes और Institutional Portfolios के लिए भी बेंचमार्क के रूप में काम करेगा।
इससे पहले जनवरी में BSE Index Services ने Derivative Stocks Index लॉन्च किया था, जो BSE 500 Index के Derivative-Linked Stocks के प्रदर्शन को ट्रैक करता है। Total Market Index की तरह ही इसका उद्देश्य भी ETFs और Index Funds के माध्यम से Passive Investment Strategies को समर्थन देना है। साथ ही यह PMS Strategies, Mutual Fund Schemes और Investment Portfolios के लिए भी बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा।

