Friday, July 24, 2026 |
Home Banking and Insurance‘Axis AMC’ ने ‘Axis Securities’ के PMS कारोबार का अधिग्रहण कर अपने अल्टरनेट्स प्लेटफॉर्म को दी नई मजबूती

‘Axis AMC’ ने ‘Axis Securities’ के PMS कारोबार का अधिग्रहण कर अपने अल्टरनेट्स प्लेटफॉर्म को दी नई मजबूती

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | 23 जुलाई, 2026 | निवेशकों की संख्या के लिहाज से भारत के सबसे बड़े PMS अधिग्रहणों में से एक, जिससे UHNI और HNI सेगमेंट में Axis AMC की स्थिति और मजबूत हुई। संयुक्त PMS AUM 15,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा। Axis Asset Management Company (Axis AMC) ने आज Axis Securities के Portfolio Management Services (PMS) कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की। इस रणनीतिक कदम के साथ कंपनी ने अपने Alternates by Axis AMC प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया है। साथ ही इसने Ultra High Net Worth Individuals (UHNI) और High Net Worth Individuals (HNI) निवेशकों के तेजी से बढ़ते वर्ग में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बनाया है।

इस अधिग्रहण के जरिए 2,500 से अधिक निवेशक Axis AMC के प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे। निवेशकों की संख्या के आधार पर यह देश के सबसे बड़े PMS अधिग्रहणों में से एक माना जा रहा है। इस सौदे के बाद Axis AMC के PMS के अंतर्गत प्रबंधित कुल परिसंपत्तियां (AUM) लगभग 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएंगी।

यह अधिग्रहण Axis Securities की विशेषज्ञ निवेश क्षमता को Axis AMC की संस्थागत मजबूती, उच्च Corporate Governance और व्यापक वितरण नेटवर्क के साथ जोड़ता है। एकीकरण प्रक्रिया के तहत Axis Securities की पूरी PMS टीम, जिसमें निवेश विशेषज्ञ, Product Specialists, बिक्री और ग्राहक सेवा से जुड़े पेशेवर शामिल हैं, अब Axis AMC का हिस्सा बन गई है। इससे मौजूदा ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिलने के साथ भविष्य में नवाचार और विकास के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

Axis AMC ने Navin Kulkarni को Chief Investment Officer, PMS & Listed Equity Alternates के रूप में नियुक्त किया है। इक्विटी बाजार, रिसर्च और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले Navin Kulkarni ने Axis Securities के PMS कारोबार को अग्रणी प्लेटफॉर्म बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नई जिम्मेदारी में वे Axis AMC के PMS और Listed Equity Alternates कारोबार की निवेश रणनीति, उत्पाद नवाचार और पोर्टफोलियो प्रबंधन का नेतृत्व करेंगे।

B. Gopakumar, Managing Director & Chief Executive Officer of Axis AMC, ने कहा, “यह अधिग्रहण अल्टरनेट्स क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल करने की हमारी रणनीति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे केवल हमारे कारोबार का आकार ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि हमारी निवेश विशेषज्ञता और प्रतिभा भी मजबूत होगी। साथ ही, हम HNI, UHNI निवेशकों और Family Offices की बदलती जरूरतों के अनुरूप संस्थागत स्तर की रिसर्च, पोर्टफोलियो प्रबंधन और निष्पादन क्षमता के साथ विशेष निवेश समाधान उपलब्ध करा सकेंगे। यह कदम भारत के सबसे तेजी से बढ़ते निवेश प्रबंधन क्षेत्रों में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।”

Navin Kulkarni, Chief Investment Officer, PMS & Listed Equity Alternates, ने कहा, “Alternates by Axis AMC के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जो विशेष निवेश विशेषज्ञता को एक अग्रणी Asset Management Company की विश्वसनीयता और मजबूती के साथ जोड़े। हमारा स्पष्ट उद्देश्य अगले तीन वर्षों में देश के शीर्ष पांच PMS प्रदाताओं में शामिल होना है।”

इस अधिग्रहण के बाद Axis AMC का अल्टरनेट्स प्लेटफॉर्म और अधिक व्यापक हो जाएगा तथा विवेकाधीन और गैर-विवेकाधीन PMS समाधानों में नए अवसर उपलब्ध होंगे। कंपनी HNI निवेशकों और Family Offices के लिए Customized Investment Solutions, गैर-विवेकाधीन PMS सेवाएं तथा अपनी Category III AIF क्षमताओं का उपयोग करते हुए नए निवेश उत्पाद पेश करने की योजना बना रही है। साथ ही, कंपनी का Listed Equity Alternates प्लेटफॉर्म उन निवेश क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगा, जहां सक्रिय निवेश रणनीतियों के जरिए बेहतर और अलग परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इनमें Thematic Investments, Small-Cap अवसर और Quantitative Investment Strategies प्रमुख रूप से शामिल होंगी।



You may also like

Leave a Comment